1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टाइगर 3' की सफलता के बीच सनी देओल ने शेयर की सलमान खान के साथ फोटो, कहा - 'जीत गए'

'टाइगर 3' की सफलता के बीच सनी देओल ने शेयर की सलमान खान के साथ फोटो, कहा - 'जीत गए'

 Published : Nov 21, 2023 06:50 am IST,  Updated : Nov 21, 2023 12:30 pm IST

सलमान खान की 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है, वहीं उनके दोस्त सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अनोखे तरीके से उन्हें बधाई दी है। 'गदर 2' के तारा सिंह ने एक स्पेशल फोटो भी शेयर किया है।

Salman Khan, sunny deol, tiger 3, gadar 2- India TV Hindi
सलमान खान-सनी देओल Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान की 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस धुंआधार कलेक्शन करने में लगी हुई है। 2012 में 'एक था टाइगर' की सफलता का आनंद लेने के बाद मेकर्स ने एक्शन-थ्रिलर 'टाइगर 3' से वापसी की है। 'टाइगर 3' ने 12 नवंबर को रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाका कर दिया। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' की सफलता के बीच 'गदर 2' के सनी देओल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए सलमान खान को बधाई दी है। सनी देओल ने गदर वाले स्टाइल 'टाइगर 3' की शुभकामनाएं दी। दर्शक ही नहीं फिल्म स्टार के सिर पर टाइगर का उतना ही खुमार चढ़ा हुआ हैं। 

सनी देओल ने सलमान खान के लिए शेयर किया खास पोस्ट

'टाइगर 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस में जमकर धूम मचा रही है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस एक्शन फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का रोल प्ले किया है। इमरान हाशमी को विलेन के रोल में लोग खूब पसंद कर रहे हैं। थिएटर में रिलीज के दिन फिल्म ने लगभग 43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब तक वर्ल्ड वाइड 'टाइगर 3' ने लगभग 371 करोड़ रुपये कमा लिए है। इस बीच अब सलमान खान के दोस्त सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर सल्लू भाई के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'जीत गए।'

यहां देखें फोटो-

सनी देओल ने सलमान को दी बधाई

दिलचस्प बात यह है कि इस जोड़ी ने 1996 में 'जीत' नाम की एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म में एक साथ काम किया है, जिसमें करिश्मा कपूर, अमरीश पुरी और तब्बू भी थे। कुछ दिन पहले भी सनी देओल ने सोशल मीडिया पर सलमान को 'टाइगर 3' की सफलता के लिए बधाई दी थी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था और फायर इमोजी के साथ 'टाइगर जिंदाबाद' लिखा था।

सलमान खान ने भी कि सनी देओल की तारीफ

रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'गदर' की सफलता के बाद निर्माता इस साल 'गदर 2' लेकर आए। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। सलमान खान ने एक्स पर सनी देओल और उनकी पूरी टीम की सराहना की। 'टाइगर' के अभिनेता ने लिखा, 'ढाई किलो का हाथ चालीस करोड़ की ओपनिंग के बराबर है। सनी पाजी ने बाजी मार ली हैं। 'गदर 2' की पूरी टीम को बधाई। @iamsunnydeol @ameesha_patel @Anilsharma_dir @iutkarsharma @ZeeStudios_ #TeamGadar।'

ये भी पढ़ें-

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हेलन ऐसे पहुंची भारत, इस गाने से बदल गई किस्मत

Bigg Boss 17 से ये कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट, फूट-फूट कर रोते दिखें अभिषेक कुमार और मुनव्वर

Bigg Boss 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच हुई जोरदार लड़ाई, खाना छोड़ झगड़े के बीच कूदा नील

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन