1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 17 में सलमान खान के शो में एमसी स्टैन ने मचाया धमाल, भाईजान ने कंटेस्टेंट के साथ खेला क्रिकेट

Bigg Boss 17 में सलमान खान के शो में एमसी स्टैन ने मचाया धमाल, भाईजान ने कंटेस्टेंट के साथ खेला क्रिकेट

 Published : Nov 18, 2023 10:39 pm IST,  Updated : Nov 18, 2023 10:39 pm IST

'बिग बॉस 17' के आज के एपिसोड में सलमान खान वीकेंड के वार पर बिग बॉस के एक्स विनर एमसी स्टैन के साथ मस्ती करते नजर आए। वहीं सलमान खान ने शो में कंटस्टेंट के साथ टीम इंडियन को सपोर्ट किया।

bigg boss 17, mc stan- India TV Hindi
बिग बॉस 17 Image Source : X

'बिग बॉस 17' का 35वां एपिसोड में कंटेंस्टेंट्स के साथ-साथ सलमान खान ने भी खूब मस्ती की। आज के एपिसोड में रैपर और पिछले सीजन के विनर एमसी स्टैन ने आपने रैप सॉन्ग से स्टेज पर धमाका कर दिया। एमसी को सलमान खान के साथ स्टेज मस्ती मजाक करते हुए भी देखा गया। आज का एपिसोड बहुत ही धमाकेदार और शानदार था। सलमान खान ने शो के अंदर घरवालों के साथ इंडिया को सपोर्ट करने के लिया क्रिकेट भी खेला। क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं और यही एक्साइटमेंट बिग बॉस के घर में देखने को मिली। 

एमसी स्टैन की बिग बॉस से बाहर आने के बाद चमकी किस्मत

सलमान खान ने जब एमसी स्टैन से पूछा की बिग बॉस से बाहर जाने के बाद आपकी लाइफ कैसी रही है और क्या-क्या मिलेगा। इस पर स्टैन घरवालों को बताया कि सबसे पहले तो मुझे इज्जत बहुत मिली और लोगों का देखने का मेरा नजरिया बदल गया। साथ ही पैसे भी कमाए और सब कुछ लाइफ में ठीक चल रहा है। वहीं अनुराग से लेकर मुनव्वर को राय देते नजर आए। 'बिग बॉस 17' के आज के एपिसाड यानी वीकेंड के वार में बहुत कुछ देखने को मिला है। 

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ खेला क्रिकेटर

सलमान खान 'बिग बॉस 17' के घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आए। भाईजान को कंटेस्टेंट्स से क्रिकेट के बारे में बातचीत करते देखा गया। सलमान खान ने शो में कंटेस्टेंट्स को वर्ल्ड कप मैच में जो हो रहा है उस बारे में भी जानकारी दी है। इंडिया को सपोर्ट करने के लिए 'बिग बॉस 17' क्रिकेट खेला गया। सलमान खान ने घरवालों की टीम बनाई और सभी को तीन-तीन बॉल खेलने का मौका दिया। इस दौरान घरवालों ने मिलकर 54 रन बनाए। साथ ही तीन बॉल पर सलमान खान ने भी क्रिकेट खेला। 

सलमान खान ने टीम इंडिया को सपोर्ट

बता दें कि घरवालों ने क्रिकेट मैच जीत लिया, जिसके बाद उन्हें कीचन में खाना पकाने के लिए ज्यादा समय मिला गया। सलमान खान का कंटेस्टेंट्स के साथ क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, टीम इंडिया 20 नवंबर, 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले 'टाइगर 3' के एक इवेंट में सलमान खान ने टीम इंडिया को बधाई दी। 

ये भी पढ़ें-

ईशा अंबानी के बच्चों की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान ने मारी स्टाइलिश एंट्री, वीडियो हुआ वायरल

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग रिश्ते पर किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- 'मैं किसी से शादी करना चाहती तो...'

सलमान खान ने विश्व कप 2023 को लेकर की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन