1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 17' में पहले दिन ही दिखी फेक दोस्ती-दुश्मनी, लोगों को खटकने लगा अभिषेक-ईशा का नकली रिश्ता

'बिग बॉस 17' में पहले दिन ही दिखी फेक दोस्ती-दुश्मनी, लोगों को खटकने लगा अभिषेक-ईशा का नकली रिश्ता

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Oct 16, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Oct 16, 2023 02:33 pm IST

'बिग बॉस 17' का घर पहले दिन ही अखाड़ा बन गया है। लोग आपस में भिड़े नजर आ रहे हैं। इसके ठीक बाद दुश्मनों में दोस्ती हो गई। अब इसका भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहली दिन ही जानी दुश्मन बने अभिषेक-ईशा के बीच दोस्ती हो गई है।

Bigg boss 17, Bigg boss 17 update, Bigg boss 17 promo- India TV Hindi
अभिशेक कुमार और ईशा मालवीय। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वें सीजन शुरू हो चुका है। शो ग्रैंड प्रीमियर कलर्स चैनल पर किया गया। सलमान खान ने अपने खास अंदाज में शो की शुरुआत की है। शो में घरवालों यानी कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो गई है। इस लिस्ट में कुल 17 कंटेस्टेंट हैं और इनमें से 8 महिला कंटेस्टेंट हैं। घर में इन कंटेस्टेंट को गए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, लेकिन उससे पहले ही घर में घमासान लड़ाइयां शुरू हो गई हैं। हाल में ही बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में घर वाले एक दूसरे से भिड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद ही एक और वीडियो सामने आया जिसमें घमासान लड़ाई के बाद कंटेस्टेंट की दोस्ती हो गई। ऐसे में लोगों को पहले दिन ही रिश्ते फेक लग रहे हैं। 

शो में हुई घमासान लड़ाई

'बिग बॉस 17' के घर में एक्स कपल ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने हिस्सा लिया है। शो मों दोनों ने एंट्री के साथ ही झगड़ा शुरू कर दिया। ईशा और अभिषेक एक दूसर के ऊपर चीखते चिल्लाते नजर आए। दोनों के बीच की दुश्मनी सबके सामने देखने को मिली। ईशा और अभिषेक एक-दूसरे को इशारे कर के हाथ दिखाते भी नजर आए। इसके अलावा अभिषेक अनुण श्रीकांत शेट्टी और तेहलका प्रैंक से भिड़े नजर आ रहे हैं। इनके बीच धक्कामुक्की और हाथापाई होते हुए भी नजर आती है। लोग अभिषेक को शांत करते नजर आते हैं और कहते हैं कि अभिषेक तुम ऐसा क्यों कर रहे हों। वहीं कई महिला कंटेस्टेंट सोफे पर बैठकर रोती दिखाई देती हैं। 

दिखा ईशा-अभिषेक का नकली रिश्ता
इसके बाद ही अगला वीडिया सामने आया, जिसमें अगली सुबह ईशा मालवीय और अभिषेक एक साथ गार्डेन एरिया में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच प्यार मोहब्बत देखने को मिल रहा है। ईला अभिषेक के साथ मस्ती कर रही हैं। ऐसे में दोनों की रिश्ते की सच्चाई क्या है, ये सोचने पर फैंस मजबूर हो गए हैं। कई लोगों को दोनों की लड़ाई और दोस्ती दोनों ही फेक लग रही है। दोनों के बीच की सच्चाई क्या है ये तो उन्हें ही पता होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। 

ये हैं 'बिग बॉस 17' के 17 कंटेस्टेंट
सना रईस खान के अलावा 'बिग बॉस 17' के घर में  अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल की एंट्री हुई। 

ये भी पढ़ें:  'बिग बॉस 17' में 24 घंटे के अंदर ही हुई हाथापाई, आपस में भिड़ा एक्स कपल, अंकिता लोखंड़े के पति को सुननी पड़ी फटकार

शाहरुख खान हैं असल लेडीज मैन, अदाओं के साथ रानी मुखर्जी का आंचल संभालते दिखे एक्टर, वीडियो वायरल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन