बिग बॉस 19 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां रियेलिटी शो के पिछले दो-तीन सीजन्स को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, वहीं ये सीजन दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा। शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के फेवरेट बनते जा रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस 19 के चर्चित कंटेस्टेंट्स के नए-पुराने वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। कभी तान्या मित्तल के तो कभी कुनिका सदानंद के पुराने वीडियो सुर्खियों में हैं। इस बीच कुनिका सदानंद का एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, वायरल हो रही वीडियो क्लिप पाकिस्तानी फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी है 2', जिसमें कुनिका सदानंद ने भी काम किया था।
पाकिस्तानी फिल्म से वायरल हुआ कुनिका का सीन
हुमायूं सईद और कुबरा खान अभिनीत फिल्म "जवानी फिर नहीं आनी 2" का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म में कुनिका, कुबरा की ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी। कुनिका के अलावा भारतीय अभिनेता कंवलजीत सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा थे। आखिरी बार सान्या मल्होत्रा की "मिसेज़" में नजर आए कंवलजीत सिंह ने इस पाकिस्तानी फिल्म में कुनिका के ऑन-स्क्रीन पति की भूमिका निभाई थी।
2018 में रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें, ये पाकिस्तानी फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और मूल रूप से इसकी शूटिंग भारत में होनी थी। लेकिन, 2016 के उरी हमले के बाद उपजे तनाव के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। यह फिल्म ईद-उल-अज़हा पर रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। कुबरा और हुमायूं के अलावा, फिल्म में अहमद अली बट, फहद मुस्तफा, मावरा होकेन, सोहेल अहमद, फवाद खान, मेहविश हयात और हमजा अली अब्बासी भी सहायक भूमिकाओं के साथ-साथ कैमियो में भी नजर आए हैं।
कुनिका सदानंद का बॉलीवुड करियर
कुनिका के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने 1988 में फिल्म कब्रिस्तान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 90 के दशक में 'बेटा', 'खिलाड़ी', 'गुमराह', 'हम साथ-साथ हैं', 'पेज 3' और 'नानू की जानू' जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। कुनिका ने ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव और बोल्ड भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा वह 'वेंटिलेटर', 'सर्वण' और 'काय रे रास्कला' जैसी मराठी फिल्मों में निर्माता और सहयोगी निर्माता के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
सुपरस्टार सलमान खान की इन फिल्मों में किया काम
कुनिका, सुपरस्टार और बिग बॉस होस्ट सलमान खान की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान की 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'हम साथ-साथ हैं में' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके बारे में उन्होंने बिग बॉस 19 के प्रीमियर नाइट पर भी बात की।
टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं कुनिका
फिल्मों के अलावा कुनिका सदानंद कुछ टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। कुनिका ने अपने करियर में 'स्वाभिमान', 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा', 'कहानी घर घर की', 'दिल्लीवाली' और 'ठाकुर गर्ल्स' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कुनिका एक पॉप सिंगर भी हैं और अपने तीन एल्बम 'लाखों में एक' (1996), 'कुनिका' (2002) और 'जंबिश' (2006) रिलीज कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंः कांतारा की लीक पर चली बॉलीवुड हीरोइन? आ रही ऐसी फिल्म कि कांप जाएगी रूह, टीजर से मचाया तहलका