1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने बताया क्यों हुए उनके दो ब्रेकअप, किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा- 'फायदा उठाया'

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने बताया क्यों हुए उनके दो ब्रेकअप, किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा- 'फायदा उठाया'

 Published : Sep 06, 2025 12:00 am IST,  Updated : Sep 06, 2025 12:00 am IST

अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' के अंदर अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। साथ ही यह भी बताया कि उनके दो ब्रेकअप किस वजह से हुए।

Tanya Mittal- India TV Hindi
तान्या मित्तल Image Source : INSTAGRAM/@TANYAMITTALOFFICIAL

'बिग बॉस 19' अपने हाई-वोल्टेज इमोशन्स, ड्रामा, कन्फेशन्स और कई हैरान करने वाले खुसाले के कारण टीआरपी बटोर रहा है। इसी बीच, एक कंटेस्टेंट जो बाहरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। वह कोई और नहीं बल्कि तान्या मित्तल हैं जो खुद को एक आध्यात्मिक इन्फ्लुएंसर मानती हैं। हाल ही में, उन्होंने बिग बॉस 19 में अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की और इसकी वजह भी बताई।

तान्या मित्तल ने अपने दो ब्रेकअप की वजह बताई

हाल ही में, तान्या मित्तल ने बशीर अली के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। दोनों किचन में थे, तभी बशीर ने तान्या से पूछा कि उनके रिश्तों में क्या गड़बड़ हुई क्योंकि वह तो ठीक लग रही थीं। उन्होंने सबसे पहले उनसे पूछा कि क्या वो अभी किसी के साथ रिश्ते में हैं। तान्या ने ईमानदारी से जवाब दिया कि वह दो रिश्तों में थीं और उनके दो ब्रेकअप के बाद अब वह सच्चे प्यार की तलाश में हैं। तान्या ने अपने दर्दनाक ब्रेकअप को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कुछ भी गलत नहीं हुआ, लेकिन उन्हीं के साथ विश्वासघात हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि सभी ने उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया। तान्या मित्तल ने कहा, 'मैंने कुछ नहीं किया, मुझे बहुत धोखे मिले। मेरा सबने अपने फायदे के लिए फायदा उठाया है।'

10 लड़कियों संग रिलेशनशिप में थे बसीर अली

दूसरी ओर, बसीर ने अपने रिश्तों की कहानियां भी शेयर कीं और बताया कि वह 10 लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रह चुके हैं। हालांकि, आठ लड़कियों ने उसे धोखा दिया, जबकि सिर्फ दो रिश्तों में उसकी गलती थी। इस पर, तान्या ने दावा किया कि उसने अपने दोनों रिश्तों में कुछ भी गलत नहीं किया। इसके अलावा, कुनिका सदानंद ने तान्या का मजाक उड़ाया और कहा कि अब उसकी उम्र शादी के लायक हो गई है। तान्या ने मजाक में कहा कि वह एक सख्त बॉस रही है और उसने अपने जूनियर्स से अपना तौलिया प्रेस करने को भी कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन