1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 2 के विनर ढाबा चलाकर कर रहे हैं गुजारा, इन बड़े सितारों के संग कर चुके हैं काम

Bigg Boss 2 के विनर ढाबा चलाकर कर रहे हैं गुजारा, इन बड़े सितारों के संग कर चुके हैं काम

 Published : Sep 18, 2022 09:54 am IST,  Updated : Sep 18, 2022 09:54 am IST

Bigg Boss 2 winner Ashutosh Kaushik: 'बिग बॉस 2' के विनर आशुतोष कौशिक इंडस्ट्री से गायब हैं और अब एक ढाबा चलाकर जीवन यापन कर रहे हैं।

Bigg Boss Season 2 Winner Ashutosh Kaushik- India TV Hindi
Bigg Boss Season 2 Winner Ashutosh Kaushik Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • बडे़ स्टार्स के साथ कर चुके हैं काम
  • आशुतोष कौशिक चला रहे हैं ढाबा
  • साहरनपुर में दो ढाबे चलाते हैं आशुतोष

Bigg Boss Season two winner Ashutosh Kaushik: टीवी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) ने कई लोगों की किस्मत बदली है। इस शो में कुछ दिन के लिए ही एंट्री होने पर एक्टर्स की जिंदगी बदल जाती है, फिर शो के विनर का तो कहना ही क्या, एक तो हाथ में मोटी रकम मिलती है वहीं दूसरी ओर कई सारे अन्य रियलिटी शोज से ऑफर आने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'बिग बॉस 2' (Bogg Boss 2) विनर आशुतोष कौशिक (Ashutosh Kaushik) एक गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। दरअसल, 'बिग बॉस' का पहला सीजन साल 2006 में टेलिकास्ट हुआ था। इस सीजन को बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय ने जीता था। इसके बाद दूसरे सीजन को आशुतोष कौशिक ने जीता था। 

बडे़ स्टार्स के साथ कर चुके हैं काम 

आशुतोष कौशिक (Ashutosh Kaushik) ने 'बिग बॉस 2' (Bogg Boss 2) का खिताब अपने नाम करने से पहले रोडीज भी जीता था। इसी के आधार पर उन्हें सलमान खान (Salman Khan) के शो में एंट्री मिली थी। 'बिग बॉस' जीतने के बाद आशुतोष के लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए। उन्होंने अरशद वारसी के साथ फिल्म 'जिला गाजियाबाद' और सैफ अली खान के साथ 'शॉर्टकट रोमियो' में काम किया है। लेकिन रियलिटी शोज के स्टार आशुतोष की किस्मत का सिक्का इंडस्ट्री में नहीं चल सका। 

चला रहे हैं ढाबा 

जब आशुतोष को फिल्मों में कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने सब छोड़कर वापस अपने घर जाने की ठानी। जब आशुतोष अपने घर यूपी के सारहनपुर वापस लौटे तो उन्होंने यह ढाबा खोला। आपको बता दें कि आशुतोष रिएलिटी शो में हिस्सा लेने से पहले भी इस ढाबे को चलाते थे। वापस जाने के फैसले पर आशुतोष ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपनी किस्मत को भुना नहीं सका।' 

आशुतोष ने स्वीकारी अपनी कमी  

इसके आगे आशुतोष कौशिक (Ashutosh Kaushik) ने कहा था कि अच्छी किस्मत और भगवान का आशीर्वाद था कि मैं रिएलिटी शो जीत गया। इसके लिए मैंने ज्यादा मेहनत नहीं की, चीजें अपने आप होती गई। मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल देखा है। मुझे नहीं पता था कि वहां आगे कैसे बढ़ना है लेकिन मुझे ये मालूम था कि ढाबा कैसे चलाना है। इसलिए मैंने वो काम अच्छे से किया। 

Kabzaa Teaser: फिर आई एक धांसू कन्नड़ फिल्म, टीजर देख 'KGF 2' को भूल जाएंगे आप

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: बबीता जी के दो लुक देख हो जाएंगे कंफ्यूज, फैंस बोले- सीता और गीता

The Ghost: उम्र में 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांटिक हुए नागार्जुन, VIDEO देख फैंस हुए क्रेजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन