1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा टीवी पर फिर मारेंगी एंट्री, 'गुम हैं किसी के प्यार' में आएंगी नजर!

बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा टीवी पर फिर मारेंगी एंट्री, 'गुम हैं किसी के प्यार' में आएंगी नजर!

 Published : Jun 14, 2023 04:17 pm IST,  Updated : Jun 14, 2023 04:17 pm IST

Rekha in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा की खूबसूरती और उनकी अदाएं आज भी लोगों को दीवाना बनाए हुए हैं। अब रेखा एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं।

GHKPM- India TV Hindi
GHKPM Image Source : INSTAGRAM

Rekha in GHKPM: टीआरपी लिस्ट में बीते दो साल से छाए रहने वाले टीवी शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' के दर्शकों को यह शो इसलिए भी खास क्योंकि इसकी शुरुआत के समय में किरदारों और कहानी का परिचय किसी आम एक्टर ने नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा ने दिया था। जब भी यह शो ज्यादा ट्विस्ट में उलझा तब-तब रेखा हमें नजर आईं। अब जब शो में एक लंबा लीप आने वाला है और नई कहानी की शुरुआत होने वाली है तब एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा की दिलकश आवाज और उनकी दमदार उपस्थिति का दर्शक आनंद ले सकेंगे।  

तीसरी बार शो से रेखा का जुड़ाव 

यह शो न केवल पुरानी पीढ़ी के लिए बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी एक क्लासिक और चर्चित शो रहा है। पेचीदा और खूबसूरत कहानी ने दर्शकों को अपने हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखा है। दिग्गज अभिनेत्री रेखा स्टार प्लस के शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' विशेष उपस्थिति देंगी और यह स्टारप्लस के साथ उनका तीसरा जुड़ाव होगा। रेखा पहले सही  स्टारप्लस और 'गुम हैं किसी के प्यार' से जुड़ी हैं और जब दर्शकों ने उन्हें अपने टेलीविजन स्क्रीन पर देखा, तो वे उनके व्यक्तित्व और उनकी सदाबहार सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो गए।

इंटरेस्टिंग ट्विस्ट में रेखा इम्पेक्ट 

'गुम हैं किसी के प्यार' में के साथ रेखा का जुड़ाव शो के शुरू होने के बाद से हमेशा खास रहा है। बीते जमाने की खूबसूरत दिवा शो में एक विशेष उपस्थिति करने जा रही है और ऐसे में  आप सभी की तरह हम भी उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' काफी इंटरेस्टिंग ट्विस्ट और टर्न आने वाला हैं। रेखा शो के नए कलाकारों का परिचय देंगी। यह शो अपने आप में एक विरासत रखता है और सई और विराट की विरासत को दर्शाने के लिए दिग्गज स्टार रेखा से बेहतर कौन हो सकता है?

Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे इस नए मेहमान के साथ मस्ती करते आए नजर, रोहित शेट्टी के शो में हुई छोटा भाईजान की एंट्री

जैसा कि सदाबहार रेखा 'गुम हैं किसके प्यार में' के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं, दर्शक निश्चित रूप से फिर से उनकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। 'गुम हैं किसी' के प्यार में का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन ने किया है।  यह शो स्टारप्लस पर रात 8 बजे प्रसारित होता है। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के सामने काकू का खुलेगा काला चिट्ठा, मुश्किलों में फंसेगी सावी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन