1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Chhavi Mittal: छवि मित्तल ने फ्लॉन्ट किया ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी का निशान, कहा- इसे कभी नहीं हटाऊंगी

Chhavi Mittal: छवि मित्तल ने फ्लॉन्ट किया ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी का निशान, कहा- इसे कभी नहीं हटाऊंगी

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 13, 2022 10:39 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 11:43 am IST

Chhavi Mittal: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने उन तस्वीरोंको शेयर किया जिसमें उनके ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान हैं।

Chhavi Mittal- India TV Hindi
Chhavi Mittal Image Source : INSTAGRAM/CHHAVI MITTAL

Highlights

  • छवि मित्तल की तस्वीर तब सामने आई जब महिमा चौधरी के ब्रेस्ट कैंसर का पता चला
  • छवि ने इंस्टाग्राम पर सर्जरी के निशान की तस्वीर शेयर की है

Chhavi Mittal: इन दिनों कैंसर की समस्या आम सी हो गई है। हाल ही में पता चला है कि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से ग्रसित हैं। अपना ट्रीटमेंट करा रहीं महिमा का एक वीडियो सामने आया, जिसे देख कर उनके फैंस इमोशनल हो गए। अब टीवी अभिनेत्री छवि मित्तल ने हाल ही में अपने चाहने वालों को बताया कि वह इस प्राणघातक बीमारी से कैसे उबरी हैं। 

छवि ने फैंस के बीच ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के निशान की तस्वीर को शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम पर, अभिनेत्री ने चार तस्वीरों का एक सेट साझा किया, जिसमें उन्होंने पीले रंग का गाउन पहना हुआ है। पहली तस्वीर में, वह कैमरे की ओर पीठ करके सर्जरी के बाद अपने निशान को दिखा रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में एक छोटा सा नोट भी साझा किया, "निशान। आप शरीर पर देख सकते हैं, आप उस निशान को नहीं देख सकते हैं जो इस बीमारी से पीड़ित होने वाले के आत्मा पर लगता है। कल जब मुझे इस निशान को दिखाने की हिम्मत मिली तो कुछ थे जो इसे देखते ही चकरा गए।

वह यह कहते हुए अपनी पोस्ट समाप्त करती हैं कि उन्हें बीमारी को हराकर एक कैंसर सर्वाइवर होने पर गर्व है। 

उन्होंने कहा "ये निशान मुझे उस लड़ाई की याद दिलाते हैं जो मैंने लड़ी और जीत हासिल की। मैं कभी भी इन लड़ाई के निशानों को नहीं छिपाना चाहूंगी।"

इसे भी पढ़ें-

Tiger Shroff ने खास अंदाज में किया Disha Patani को बर्थडे विश, शेयर किया वीडियो

Shraddha Kapoor के भाई Siddhant Kapoor पर को पुलिस ने हिरासत में लिया, लगा है ड्रग्स लेने का आरोप

Samrat Prithviraj: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई 'सम्राट पृथ्वीराज', अब वक्त से पहले OTT पर की जाएगी रिलीज़ !

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन