1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आशा नेगी से हुआ ब्रेकअप, अब इस हसीना के प्यार में डूबे रित्विक धनजानी! फोटो ने मचाई हलचल

आशा नेगी से हुआ ब्रेकअप, अब इस हसीना के प्यार में डूबे रित्विक धनजानी! फोटो ने मचाई हलचल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 11, 2024 08:33 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 08:33 pm IST

टीवी के पॉपुलर एक्टर और होस्ट रित्विक धनजानी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी 'पवित्र रिश्ता' में अपनी को-स्टार आशा नेगी को डेट कर चुके रित्विक को लेकर चर्चा है कि वह फिर से प्यार में हैं। ये हसीना कौन है, चलिए आपको बताते हैं।

rithvik dhanjani- India TV Hindi
रित्विक धनजानी फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। Image Source : INSTAGRAM

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और होस्ट रित्विक धनजानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर चर्चा में हैं। एक्टर को लेकर चर्चा है कि वह अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा को डेट कर रहे हैं। दरअसल, क्रिस्टल डिसूजा ने एक हाउस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रित्विक धनजानी भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर क्रिस्टल ने रित्विक के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ ही हम उनके दोस्तों को भी उनके साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। क्रिस्टल पेस्टल पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रित्विक काले रंग के एथनिक कुर्ते में काफी आकर्षक लग रहे थे।

फोटो पर लगाया हार्ट स्टीकर

क्रिस्टल द्वारा एक फोटो पर दिल का स्टीकर लगाने के बाद उनके प्रशंसकों ने क्रिस्टल और रित्विक के रिश्ते के बारे में अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। प्रशंसक सोच रहे हैं कि क्या यह इशारा उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि है? एक्ट्रेस ने सभी के साथ हाउसी खेलते हुए भी एक झलक दिखाई। उन्होंने कैप्शन में लिखा: मैं कभी नहीं जीतती

2007 में किया था डेब्यू

बता दें कि, क्रिस्टल ने 2007 में कहे ना कहे शो में किंजल की भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें एक हजारों में मेरी बहना है से सफलता मिली। इस शो में उन्होंने जीविका वढ़ेरा की भूमिका निभाई थी। वह ये रिश्ता क्या कहलाता है, इस प्यार को क्या नाम दूं?, साथ निभाना साथिया, दीया और बाती हम, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसे टीवी ओपेरा में गेस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

rithvik dhanjani
Image Source : INSTAGRAMरित्विक धनजानी और क्रिस्टल डीसूजा की नजदीकियों के हो रहे चर्चे।

झलक दिखला जा में भी क्रिस्टल ने लिया था भाग

वहीं, क्रिस्टल ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 7 और बॉक्स क्रिकेट लीग में भी भाग लिया था। उन्होंने रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित और सह-लिखित मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म चेहरे से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसमें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, अन्नू कपूर, एलेक्स ओनेल, समीर सोनी, धृतिमान चटर्जी और रघुबीर यादव ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी। क्रिस्टल हाल ही में फिल्म ब्लास्ट में नजर आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन