1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तान्या मित्तल ने नीलम गिरी को कर दिया ब्लॉक? बिग बॉस-19 के घर से निकलते ही टूटी दोस्ती

तान्या मित्तल ने नीलम गिरी को कर दिया ब्लॉक? बिग बॉस-19 के घर से निकलते ही टूटी दोस्ती

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 14, 2025 01:35 pm IST,  Updated : Dec 14, 2025 01:35 pm IST

तान्या मित्तल ने हाल ही में नीलम गिरी को अनफॉलो कर दिया है। साथ ही इसके पीछे की वजह भी खुद ही बताई है। आइये जानते हैं क्या बोलीं तान्या मित्तल।

Tanya MIttal And Neelam Giri- India TV Hindi
तान्या मित्तल और नीलम गिरी Image Source : INSTAGRAM@JIOHOTSTARREALTY

बिग बॉस-19 खत्म हो गया है लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट रहीं तान्या मित्तल अपनी दोस्ती के लिए नीलम गिरी के साथ खूब चर्चित रहीं। तान्या की बिग बॉस के घर में जिससे भी दोस्ती हुई वो चंद दिनों में ही टूट गई। अब बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही थीं कि तान्या ने नीलम को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। अब इसको लेकर खुद तान्या मित्तल ने सफाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लॉक नहीं किया है लेकिन अनफॉलो कर दिया है। तान्या ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। 

क्यों कि नीलम को अनफॉलो?

तान्या मित्तल बिग बॉस-19 के पहले हफ्ते से ही वायरल रही हैं। अपनी कथित झूठी बातों, मैन्युप्लेटिंग नेचर और गुमराह करने को लेकर तान्या को खूब ट्रोल होना पड़ा है। घर के अंदर तान्या की सबसे पहले दोस्ती नीलम से हुई थी। तान्या और नीलम लंबे समय तक दोस्त रहे और बाद में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। हालांकि घर के बाहर आने के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरो के फॉलो किया था। लेकिन बीते दिनों तान्या ने नीलम को अनफॉलो कर दिया। हाल ही में तान्या से जब पैपराजी ने पूछा कि क्या आपने नीलम को ब्लॉक किया है? इसके जवाब में तान्या ने कहा कि नहीं मैंने ब्लॉक नहीं किया है लेकिन अनफॉलो कर दिया है। हमारी दोस्ती अब नहीं रही। क्योंकि अगर आप मुझे दोस्त मानते हो तो आपको मेरे साथ खड़े रहना चाहिए था। भले ही पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है लेकिन एक दोस्त के नाते आपको साथ देना चाहिए। ऐसा नहीं होता कि आप सुबह दोस्त बोलें और पीछे जाकर बुराई करें। तान्या ने बताया कि इसीलिए उन्होंने नीलम को अनफॉलो कर दिया है। 

गौरव खन्ना की पार्टी में नहीं आईं तान्या

बिग बॉस-19 के विनर रहे गौरव खन्ना ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। इस पार्टी में बिग बॉस के लगभग सभी कंटेस्टेंट पहुंचे थे। लेकिन तान्या इस बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुई थीं। वहीं तान्या की दोस्त नीलम इस पार्टी में जरूर नजर आई थीं। इतना ही नहीं यहां गौरव खन्ना के जन्मदिन पर सभी कंटेस्टेंट्स ने जमकर मस्ती की थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। जहां बिग बॉस-19 के लगभग सभी कंटेस्टेंट यहां मस्ती करते दिखे थे। वहीं बिग बॉस-19 की सक्सेस पार्टी में भी सभी सितारे पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- 53 साल की उम्र में दूल्हा बनेगा धुरंधर का ये विलेन? विदेशी गर्लफ्रेंड संग की सगाई

300 करोड़ के पास पहुंची धुरंधर, कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं-2 ने मेकर्स को किया निराश, ये रहे आंकड़े 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन