1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Dipika Kakar के घर खत्म नहीं हो रहा सेलिब्रेशन, शोएब ने दिखाए बेबी के खास तोहफे

Dipika Kakar के घर खत्म नहीं हो रहा सेलिब्रेशन, शोएब ने दिखाए बेबी के खास तोहफे

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 22, 2023 06:50 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 06:50 pm IST

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ हाल में ही पेरेंट्स बने हैं। बेबी के घर पहुंचने के बाद से ही घर में सेलिब्रेशन का माहौल है। शोएब इब्राहिम और दीपिका ने बेबी के एक महीने के होने की खुशी में केक भी काटा।

Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim- India TV Hindi
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़। Image Source : INSTAGRAM

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी। फैंस दोनों को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते और अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दीपिका कक्कड़ ने हाल में ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद से ही अस्पताल में थी। कुछ दिनों पहले ही दीपिका कक्कड अपने पति शोएब और बेबी बॉय के साथ घर पहुंची थीं। अब एक्ट्रेस ने घर पर एक सेलिब्रेशन रखा। उन्होंने बेबी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बेबी के लिए ढेर सारे गिफ्ट भी लाए गए। 

साथ में किया सेलिब्रेशन

हाल में सामने आए ब्लॉग में पूरा इब्राहिम परिवार सेलिब्रेट करते नजर आया। सबने मिलकर केक भी काटा। इसके साथ ही शोएब ने बेबी को मिले खास गिफ्ट्स दिखाए। उन्होंने बताया कि गांव से उनके रिश्तेदारों ने भी बेबी के लिए गिफ्ट भेटे हैं। कई ने कपड़े तो कई लोगों ने चांदी की चुड़िया और ताबीज बेबी के लिए भेजा था। इसके अलावा घर के सभी सदस्यों ने भी बेबी को गिफ्ट दिया। शोएब की बहन सबा भी इस दौरान मौजूद थीं, उन्होंने एक-एककर सबका गिफ्ट दिखाया और सभी को धन्यवाद भी कहा। 

खास अंदाज में बताया था बेबी का नाम
बता दें, पिछले ब्लॉग में ही शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने बेटे का नाम खास अंदाज में बताया था। फैमिली के सदस्य हाथ में नाम के अक्षर पकड़े नजर आए थे। दोनों ने बेबी का नाम रुहान रखा है। 

19 दिन बाद हुई अस्पताल से छुट्टी
एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल काफी वायरल हुई थी। फैंस बेबी और दीपिका की हेल्थ की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहते थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस घर पहुंच गई है। 21 जून को दीपिका कक्कड़ ने बेबी को जन्म दिया था। बेबी की प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से उसे अंडर ऑबसर्वेशन रखा गया था। वो अस्पताल से 19 दिनों बाद डिस्चार्ज हुई हैं। फैंस को अब बेबी का चेहरा देखने का इंतजार है। 

शोएब ने साझा की थी जानकारी
दीपिका की डिलीवरी को लेकर शोएब ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर के बताया था कि वो और दीपिका पेरेंट्स बन गए हैं। एक्टर ने बताया था कि दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया। साथ ही कहा था कि उनकी डिलीवरी प्रीमैच्योर है, लेकिन वो खतरे से बाहर हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी थी। वैसे पिछले ब्लॉग में शोएब और दीपिका ने तय किया था कि बड़ों की बात मानते हुए वो कुछ दिनों तक बेबी का चेहरा नहीं दिखाएंगे। 

ये भी पढ़ें: पराठे को लेकर हो रहा 'बिग बॉस ओटीटी 2' में झगड़ा, इस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पर फूटेगा सलमान का गुस्सा

दिशा पाटनी से कम नहीं हैं उनकी फौजी बहन, खूबसूरती में करती हैं एक्ट्रेस को फेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन