1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 5 महीने के बेटे के साथ दीपिका कक्कड़ ने कर दी ऐसी लापरवाही, यूजर्स ने लगा दी क्लास

5 महीने के बेटे के साथ दीपिका कक्कड़ ने कर दी ऐसी लापरवाही, यूजर्स ने लगा दी क्लास

 Published : Nov 28, 2023 09:45 am IST,  Updated : Nov 28, 2023 09:45 am IST

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में अपने 5 महीने के बेटे रुहान के साथ स्पॉट हुईं,जहां एक्ट्रेस ने अपने बेटे संग पैप्स को जमकर पोज भी दिया। लेकिन इस दौरान दीपिका कक्कड़ बेटे के साथ एक ऐसी गलती कर बैठती हैं, जिसको लेकर फैंस अब उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Dipika Kakar- India TV Hindi
बेटे के साथ लापरवाही करने पर ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़ Image Source : VIRAL BHAYANI

'ससुराल सिमर का' जैसे शो में नजर आ चुकी दीपिका कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। भले ही दीपिका कक्कड़ कुछ समय से पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। जहां वो अकसर अपने बेटे और फैमिली के साथ तस्वीरें वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच दीपिका कक्कड़ एक बार फिर से अपने बेटे के साथ एक अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में हैं।

इस वजह से ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़ 

दरअसल, हाल ही में दीपिका अपने बेटे रुहान के साथ अपनी ननद सबा इब्राहिम से मिलने पहुंची थीं। जहां अदाकारा को देखते ही पैपराजी पहुंच गए। इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रुहान संग खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। इतना ही नहीं दीपिका ने बेटे रुहान की झलक भी पैपराजी को दिखाई। इस दौरान पैप्स कभी सीटी बजाकर तो कभी कोई आवाज निकाल कर रुहान से अटेंशन पाने की कोशिश करते दिखे। दीपिका का उनके बेटे के साथ का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस काॅमेंट कर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस दौरान दीपिका को ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह है दीपिका का बेबी को कवर न करना। 

यूजर्स के काॅमेंट

दरअसल, दीपिका के फैंस का कहना है कि इतने छोटे बच्चे को कवर करना चाहिए, वो बीमार हो सकता है। एक यूजर ने दीपिका के इस वीडियो पर काॅमेंट करते हुए लिखा है कि- 'इतने छोटे बेबी को कवर करना चाहिए, सीजन चेंज हो रहा है।', एक यूजर ने लिखा- 'दीपिका आपसे इस लापरवाही की उम्मीद नहीं थी।' इसी तरह से नेटिजंस लगातार काॅमेंट कर दीपिका को बेटे को कवर न करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-

अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं ये मशहूर फैशन डिजाइनर, अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल तक के कपड़े कर चुके हैं डिजाइन

बचपन में मां को खो दिया, लेकिन आज भी इस तरह उन्हें अपने दिल के करीब रखते हैं प्रतीक बब्बर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन