1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने फैंस को किया पति की फेक प्रोफाइल से आगाह

मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने फैंस को किया पति की फेक प्रोफाइल से आगाह

 Published : Jan 10, 2022 05:24 pm IST,  Updated : Jan 10, 2022 05:24 pm IST

टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या पिछले साल नवंबर में नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की।

Shraddha Arya- India TV Hindi
मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने फैंस को किया पति की फेक प्रोफाइल से आगाह Image Source : INSTAGRAM/SHRADDHA ARYA

Highlights

  • श्रद्धा ने एक बेहद निजी इवेंट के दौरान राहुल संग शादी रचाई
  • श्रद्धा, पति के साथ हनीमून पर मालदीव गईं थी

जी टीवी के मशहूर शो 'कुंडली भाग्य' में 'प्रीता' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने हाल ही नेवी ऑफिसर राहुल नागल से बीते नवंबर में शादी रचाई। उन्होंने हाल ही में फैंस ने अनुरोध किया है कि वे उनके पति की फेक प्रोफाइल से अलर्ट रहें।

श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फेक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने खुलासा किया कि उनके पति सोशल मीडिया पर नहीं हैं और फैंस किसी दूसरे प्रोफाइल को राहुल का प्रोफाइल समझ रहे हैं।

अभिनेत्री और उनके पति अपने हनीमून पर मालदीव गए थे, जहां से उन्होंने समुंदर के किनारे की कई तस्वीरें साझा कीं। वह तस्वीरों में अपने खूबसूरत स्विमिंग सूट में नजर आईं।

पिछले साल श्रद्धा ने एक बेहद निजी इवेंट के दौरान शादी रचाई। शादी के बाद की तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर किया है, जिस पर फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन