1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कॉफी विद करण 8' में इन बॉलीवुड कपल्स को देखने को बेकरार फैंस, अक्षय कुमार-शाहिद कपूर पत्नियों संग कर चुके हैं खुलासे

'कॉफी विद करण 8' में इन बॉलीवुड कपल्स को देखने को बेकरार फैंस, अक्षय कुमार-शाहिद कपूर पत्नियों संग कर चुके हैं खुलासे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 25, 2023 08:45 am IST,  Updated : Oct 25, 2023 08:45 am IST

'कॉफी विद करण 8' जल्द शुरू होने वाला है। इसका ऐलान करण जौहार ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कर दिया है। अब शो को लेकर कई वीडियो और गेस्ट लिस्ट भी सामने आने लगी हैं। ऐसे में फैंस कुछ कपल्स को भी इस बार शो में देखना चाहते हैं।

bollywood popular couples- India TV Hindi
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स। Image Source : INSTAGRAM

करण जौहर एक बार अपनी चटपटी गपसप के साथ बॉलीवुड सितारों के कई राज खुलवाने के लिए आ रहे हैं यानी उनका चैट शो 'कॉफी विद करण 8' जल्द शुरू होने वाला है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के करण जौहर ने अपने टॉक रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन आठ की घोषणा की थी। उनका ये शो एक बार फिर से डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगा। करण जौहर इस बार शो में कई नए खुलासे करते नजर आएंगे, यानी एक बार फिर बॉलीवुड के गलियारों में बहुत सी गॉसिप सुनने को मिलेगी। शो 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में फैंस इस बार कई कपल्स को देखना चाहते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई कपल्स हैं, कुछ ने हाल में शादी है तो कुछ को तोड़ा वक्त हो गया है। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी फैंस साथ देखना चाहते हैं। आलिया शादी के कुछ दिनों बाद ही 'कॉफी विद करण' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। दोनों ने ही अपने पार्टनर्स के बारे में बाते भी की थीं। अब फैंस दोनों को अपने लाइफ पार्टनर्स के साथ ही देखने को बेकरार हैं। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, दोनों कई बार अलग-अलग 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बन चुके हैं। दोनों ने अपने और एक-दूसरे संग रिश्ते के बारे में कई खुलासे भी किए हैं, लेकिन कभी भी साथ में नजर नहीं आए। ऐसे में दोनों को फैंस साथ देखना चाहते हैं। 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
हाल में ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हुई है। ये जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों में छाई हुई है। लोग इस जोड़ी तो शो में देखना चाहते हैं और उसकी वजह भी साफ है। करण जौहर शो में तीखे और पर्सनल सवाल पूछते हैं, ऐसे में हो सकता है कि लोगों को दोनों की प्रेम कहानी पता चल जाए। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी
सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी भी लोगों को बहुत पसंद हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को भी 'कॉफी विद करण' में ही कबूल किया था। अब सकता है कि दोनों एक साथ नजर आएं। वैसे अगर दोनों साथ नजर आते हैं तो काफी मजेदार गॉसिप्श सुनने को मिलेंगी। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भी फैंस 'कॉफी विद करण 8' में देखना चाहेंगे। प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच अगर कपल नजर आता है तो कई खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल अनुष्का शो में पहले भी नजर आई हैं, लेकिन विराट कोहली शो का कभी हिस्सा नहीं बने हैं। 

शाहरुख खान और गौरी खान
शाहरुख खान और गौरी खान इंडस्ट्री के पुराने और काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स की लिस्च में शामिल हैं। ऐसे में फैंस दोनों को साथ में देखाना जरूर पसंद करेंगे।

करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना कपूर के पास बॉलीवुड की हर गॉसिप होती है। ऐसे में कपल अगर शो में नजर आएगा तो लोगों काफी मसाला सुनने को मिलेगा। करीना कपूर और सैफ दोनों ही काफी फनी हैं तो ऐसे में दोनों की मजेदार केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी।

इससे पहले नजर आए ये कपल
बता दें, अक्षय कुमार-ट्विकल खन्ना और शाहिद कपूर-मीरा कपूर इससे पहले बतौर कपल शो में नजर आ चुके हैं। लोगों को दोनों ही जोड़ियां काफी पसंद आई थीं। दोनों ही जोड़ियों का तालमेल भी लोगों को काफी दिलचस्प लगा था। 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17 से पहले ही हफ्ते कटेगा किसका पत्ता? मन्नारा चोपड़ा पर भी लटक रही खतरे की घंटी

 गुजारे के लिए झाड़ू-पोछा करती थीं शाहरुख खान की हीरोइन माहिरा खान, सालों बाद सामने आया दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन