1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कौन होगा बिग बॉस 19 का विजेता? फराह खान ने इस कंटेस्टेंट के नाम की भविष्यवाणी की! बोलीं- 'मैं शो को...'

कौन होगा बिग बॉस 19 का विजेता? फराह खान ने इस कंटेस्टेंट के नाम की भविष्यवाणी की! बोलीं- 'मैं शो को...'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 23, 2025 12:22 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 12:22 pm IST

बिग बॉस 19 के फिनाले की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। हर कोई विनर का नाम जानना चाहते हैं। इस बीच फराह खान ने भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम बता दिया है।

farah khan- India TV Hindi
फराह खान। Image Source : INSTAGRAM/@FARAHKHANKUNDER

बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और जैसे-जैसे फिनाले की डेट नजदीक आ रही है, दर्शकों के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनते देखना चाहता है। एक तरफ जहां कोई अमाल मलिक को इस सीजन का विनर बाता रहा है तो कोई फरहाना को विजेता बनते देखना चाहता है। इस बीच फराह खान ने भी उस कंटेस्टेंट का नाम बता दिया है, जिसे लेकर उन्हें लगता है कि वो इस सीजन का विनर हो सकता है। फराह खान काफी करीब से बिग बॉस फॉलो करती हैं। कई बार वह सलमान खान की गैर-मौजूदगी में वीकेंड का वार होस्ट भी करती हैं, ऐसे में उन्होंने भी शो में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को लेकर बात की है।

कौन होगा शो का विनर?

फराह खान ने हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बिग बॉस 19 को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में बात की, लेकिन जब उनसे शो के संभावित विनर का नाम पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फराह कहती हैं कि  ये सीजन गौरव खन्ना का सीजन है, क्योंकि वह बहुत ही संयम और डिग्निफाइड तरीके से अब तक चले आ रहे हैं।

फराह ने बताया फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम

सोहा अली खान ने फराह से पूछा कि उनके हिसाब से बिग बॉस 19 का विनर कौन होगा? जवाब में फराह कहती हैं- 'मुझे नहीं पता कि मुझे ये कहने की इजाजत है कि नहीं। मुझे इसके बारे में बात करना पसंद भी नहीं है, क्योंकि मैं बिग बॉस के कापी क्लोज हूं और काफी करीब से फॉलो भी करती हूं। मैं कई बार शो होस्ट भी करती हूं, इसलिए मैं किसी को लेकर अपनी राय नहीं देना चाहती। हालांकि, मुझे लगता है कि ये सीजन गौरव खन्ना का बन रहा है, क्योंकि हर कोई उसी पर चढ़ रहा है और वो अपने आपको बहुत ही अच्छे तरीके से पेश कर रहा है। वो बहुत ही डिग्निफाइड है, न किसी को गाली दे रहा है और न ही फसाद। वो काफी अच्छे से खेल रहा है, इसीलिए कईयों को खटक रहा है।'

मास्टरशेफ सेलिब्रिटी के विनर रह चुके हैं गौरव खन्ना

बता दें, गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में से हैं। पिछले दिनों वह 'अनुपमा' में अपने किरदार अनुज को लेकर सुर्खियों में रहे, जिसके साथ वह टीवी के ग्रीन फ्लैग भी बन गए। गौरव करीब 20 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के विनर भी रह चुके हैं। अब वह बिग बॉस 19 में भी अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं, वह जिस शांति और संयम से गेम खेल रहे हैं, दर्शक उनका फुल सपोर्ट कर रहे हैं। वोटिंग ट्रेंड में भी गौरव लगातार आगे चल रहे हैं, जिसके चलते फैंस का मानना है कि वह इस सीजन के विनर बन सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः अंबानी लेडीज का फिर दिखा स्वैग, लहंगे में राधिका तो चमचमाती साड़ी में दिखा श्लोका और नीता अंबानी का रॉयल अंदाज

'पापा स्टार नहीं...' बचपन से इंडस्ट्री का हिस्सा रहा एक्टर खुद को मानता है आउटसाइडर, पहली ही फिल्म से बना चहेता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन