1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 9.2 रेटिंग वाला ‘फ्लॉप शो’, जिसे मिला मास्टरपीस का टैग, आते ही घरों में हल्ला और सड़क पर पसर जाता था सन्नाटा

9.2 रेटिंग वाला ‘फ्लॉप शो’, जिसे मिला मास्टरपीस का टैग, आते ही घरों में हल्ला और सड़क पर पसर जाता था सन्नाटा

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 17, 2026 02:16 pm IST,  Updated : May 17, 2026 02:16 pm IST

80 के दशक के आखिरी में आए इस शो ने उन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ये 80s के उन गिने-चुने शोज में से था, जिसके आते ही चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती थी। हल्के-फुल्के अंदाज में उन दिनों इस सीरियल ने सिस्टम पर भी मजेदार अंदाज में कटाक्ष किया था।

90s shows- India TV Hindi
9.2 है इस शो की आईएमडीबी रेटिंग। Image Source : YOUTUBE/DOORDARSHAN NATIONAL

टीवी शोज के लिहाज से 80-90 के दशक को यूं ही सुनहरा दौर नहीं कहा जाता। 'रामायण', 'महाभारत' से लेकर 'बुनियाद' जैसे हिट शोज इसी दौर में आए थे। इस दौरान आए सीरियल कंटेंट के मामले में काफी रिच थे और दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ सामाजिक संदेश देने के लिए भी मशहूर थे। फिर चाहे कोई कॉमेडी शो हो या फिर फैमिली ड्रामा, सबकी अपनी खासियत थी। 80 के दशक में एक ऐसा ही शो आया था, जिसका नाम था 'फ्लॉप शो', लेकिन दर्शकों के बीच ये खूब हिट हुआ था। ये 80 के दशक के उन शोज में से एक है, जिसका नाम आते ही आज भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मई 1989 में इस शो की शुरुआत हुई थी, जिसने सिस्टम पर भी मजेदार अंदाज में कटाक्ष किया था।

घर में ठहाके और सड़क पर सन्नाटा

1989 में जब इस शो की शुरुआत हुई, घरों में टीवी के सामने जमा हो जाते थे और फिर एक साथ बैठकर इस शो का लुत्फ उठाते थे। शो के टेलीकास्ट के दौरान हालात ऐसे हो जाते थे कि टीवी के सामने ठहाकों का दौर चलता था और बाहर सड़क पर सन्नाटा पसरा होता था। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी साथ बैठकर 'फ्लॉप शो' का लुत्फ उठाते थे और अगर बिजली चली गई तो एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले ये शो देखने पहुंच जाते थे।

रियल लाइफ पति-पत्नी बने लीड एक्टर

इस शो का निर्देशन मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने किया था, जिन्होंने इसी सीरियल के साथ बतौर कॉमेडियन अपनी पहचान बनाई, क्योंकि इसमें लीड रोल में भी वही नजर आए थे। खास बात तो ये है कि शो में उनके साथ उनकी रियल लाइफ जीवनसाथी यानी सविता भट्टी लीड रोल में थीं और दोनों रियल लाइफ हसबैंड-वाइफ ने रील लाइफ हसबैंड वाइफ का रोल निभाया था। यही नहीं, इस शो में सुनील ग्रोवर भी नजर आए थे। फ्लॉप शो में जो भी एक्टर नजर आए थे, वह कॉमिक टाइमिंग में कमाल के थे, यही वजह है कि जब ये शो आता था लोग टीवी के सामने से हटते नहीं थे।

शो के पहले डिस्क्लेमर

इस शो की शुरुआत में ही बता दिया जाता था कि आज शो में किस पर अटैक किया जा रहा है। बहुत ही मजेदार ढंग से कहा जाता था- 'ये शो सरकारी चीजों का दुरुपयोग करने वाले उन अफसरों को समर्पित है, जिन्होंने निजी स्वार्थ में हमें ये एपिसोड बनाने के लिए प्रेरित किया।' इस शो की लोकप्रयिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईएमडीबी पर इसे 9.2 रेटिंग मिली है।

जसपाल भट्टी का निधन

कभी कार्टूनिस्ट का काम करने वाले जसपाल भट्टी ने 'उल्टा पुल्टा' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उनके काम को काफी सराहा गया और फिर इसके बाद जसपाल भट्टी ने कई फिल्मों में भी काम किया। पंजाबी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का डंका बजाया और इंडस्ट्री के टॉप कॉमेडियन्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। 25 अक्तूबर 2012 को जसपाल भट्टी ने 57 साल की दुनिया में इस दुनिया को एक सड़क दुर्घटना में हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ेंः Cannes 2026 में जीजी हदीद बनकर पहुंचीं उर्वशी रौतेला! कॉपी किया व्हाइट साड़ी-गोल्डन ब्लाउज लुक, हुईं ट्रोल

मर्डर, सस्पेंस और माइंड गेम, साइको किलर की खौफनाक कहानी, जिसने अपनी ही बहन को उतारा मौत के घाट, OTT पर मस्ट वॉच बनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन