1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisi ke Pyar Mein: शो छोड़ने से पहले चमकी सई की किस्मत, इस बड़े शो का मिल गया ऑफर!

Ghum Hai Kisi ke Pyar Mein: शो छोड़ने से पहले चमकी सई की किस्मत, इस बड़े शो का मिल गया ऑफर!

 Written By: Poonam Shukla
 Published : May 28, 2023 07:44 pm IST,  Updated : May 28, 2023 07:44 pm IST

Ghum Hai Kisi ke Pyar Mein की एक्ट्रेस आयशा सिंह की किस्मत चमक गई है। जानकारी के अनुसार उन्हें शो छोड़ने से पहले नए शो का ऑफर मिला है।

twitter- India TV Hindi
Ghum Hai Kisi ke Pyar Mein Image Source : TWITTER

'गुम है किसी के प्यार में' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जिस कारण फैंस इस सीरियल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार सई-विराट और सत्या जल्द ही शो को अलविदा कहने वाले हैं। क्योंकि शो में 20 साल का लीप आने वाला है। वहीं शो में सई का रोल निभाने वाली आयशा सिंह को लेकर एक खबर सामने आई है। 

Vicky Kaushal राखी सांवत के कारण स्टेज पर लड़खड़ाए, एक्टर ने 'Sheila Ki jawani' पर किया दमदार डांस

Parineeti-Raghav Wedding: शादी की तैयारियां हुई तेज, डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग के लिए राजस्थान पहुंचे कपल

अर्जुन बिजलानी होंगे लीड एक्टर

रिपोर्ट के अनुसार आयशा सिंह को नया ऑफर मिला है। जानकारी के अनुसार आयशा सिंह को अर्जुन बिजलानी के शो के लिए ऑफर दिया गया था। जो जी टीवी पर आएगा, लेकिन इस ऑफर को आयशा सिंह ने मना कर दिया। बता दें इस शो में अर्जुन बिजलानी लीड एक्टर थे। इस शो को 'राधा मोहन', 'इश्क सुब्हान अल्लाह' के मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में शो में दिखाया जा रहा है कि सत्या अस्पताल में भर्ती है। साथ ही उसकी हालत गंभीर है। सत्या से शादी करने के बाद भी सई विराट का पीछा नहीं छोड़ी है। एक तरफ जहां सत्या भर्ती है। वहीं दूसरी तरफ विराट नशे में धुत्त है, लेकिन सई विराट का ख्याल रखती है, जिस कारण अंबा सई से सवाल करती हैं। 

‘द केरल स्टोरी’ के बाद बहुत बड़ी मुश्किलों में फंसी Adah Sharma, रातों-रात लीक हुई उनकी...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल और सलमान खान का है गहरा नाता, एक कमरा भी किया है शेयर

इस कारण छोड़ रहे शो 

'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस आयशा सिंह का कहना है कि एक शो को छोड़कर तुरंत दूसरे शो में जाना उनका लिए मुश्किल होगा। इस कारण उन्होंने शो को करने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा के हिट सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में 20 साल की लीप आने वाला है। इस लीप के साथ ही आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा इस सीरियल को अलविदा बोल देंगे। साथ ही इस सीरियल की कहानी वीनू और सावी के आस-पास होगी जो खुद भी बड़े हो जाएंगे। आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा ज्यादा उम्र वाला रोल नहीं निभाना चाहते हैं, इसलिए ये तीनों शो को छोड़ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन