1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किडनैपिंग के कारण उलझेगी घरवालों की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किडनैपिंग के कारण उलझेगी घरवालों की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 Published : Jan 01, 2023 01:26 pm IST,  Updated : Jan 01, 2023 01:46 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' लगातार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। साल 2023 में आने वाले एपिसोड में सवी और विनायक की किडनैपिंग हो जाएगी। सई करेंगी इन इंसान की तारीफ।

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin 29 December Episode- India TV Hindi
Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin Image Source : GHKKPM

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में अभी तक आपने देखा की विराट और सई की जिंदगी में टीवी एक्टर राजीव कुमार और एक्ट्रेस पूर्वा पराग हैं एंट्री करते हैं। दोनों 'गुम है किसी के प्यार में' में कैमियो करते दिखाई देंगे। दोनो की की एंट्री से शो में विराट और सई की जिंदगी में ट्विस्ट देकने को मिलेगे, साथ ही इस साल टीआरपी लिस्ट में भी उतल-पुथल देखने को मिल सकती है। राजीव कुमार और पूर्वा पराग, विराट की मदद करते नजर आएंगे। दरअसल, वह विराट को उसके खोए हुए बेटे विनायक का पता देंगे और उसे यह जानने में मदद करेंगे कि उसका गोद लिया हुआ बेटा ही उसका असली विनायक है। 

एक ओर विराट अपने खोए हुए बेटे विनायक की तलाश कर रहा है तो दूसरी तरफ सई को एक नई दोस्त साहिबा मिल गई है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है। 

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि विराट एक परिवार के पास जाता है और उनके बेटे को अपना विनायक बताता है लेकिन जब वह उस बच्चे से मिलता है तो उसे पता चलता है कि वह उसका विनायक नहीं है, जिस वजह से विराट फिर टूट जाता है। इसके बाद वह उस घर से बाहर निकल जाता है। इस बीच उसे पता चलता है कि उसका बेटा वीनू घर से भागकर छुपा हुआ है और फिर विराट अपने बेटे को घर लेकर आता है, जिसके बाद पाखी अपने बेटे पर थोड़ा सा गुस्सा करती है।

दूसरी तरफ सई अपनी नई दोस्त साहिबा के साथ घर पर होती है। वह साहिबा को अपने बारे में सब बताती है और साहिबा से भी उसके बारे में पूछती है। इस दौरान सई साहिबा से बोलती है कि क्या उसकी लाइफ में कोई है, जिसका जवाब वह नहीं में देती है। तब सई विराट को याद करते हुए बोलती है कि अगर विराट नहीं होता तो वह कभी डॉक्टर बन ही नहीं पाती। उसे डॉक्टर बनाने में विराट का ही हाथ है।

ये भी पढ़ें-

Anupamaa Twist: नए साल में होगा रिश्तों के बीच महासंग्राम, परिवार के बीच देखने को मिलेगा जबरदस्त टक्कर

Legends of Aap Ki Adalat: जब रजत शर्मा ने राजेश खन्ना से पूछा पहला सवाल, तो सुपरस्टार ने दिया ऐसा रिएक्शन

Legends of Aap Ki Adalat: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल के अनसुने किस्से

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन