1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Legends of Aap Ki Adalat: जब रजत शर्मा ने राजेश खन्ना से पूछा पहला सवाल, तो सुपरस्टार ने दिया ऐसा रिएक्शन

Legends of Aap Ki Adalat: जब रजत शर्मा ने राजेश खन्ना से पूछा पहला सवाल, तो सुपरस्टार ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : Jan 01, 2023 11:11 am IST,  Updated : Jan 01, 2023 11:25 am IST

Legends of Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'Legends of Aap Ki Adalat' में रजत शर्मा ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

रजत शर्मा और सुपरस्टार राजेश खन्ना- India TV Hindi
रजत शर्मा ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए। Image Source : INDIA TV

Legends of Aap Ki Adalat:  इंडिया टीवी के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो 'आप की अदालत' के 29 साल पूरे हो चुके हैं। 'आप की अदालत' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। यह शो एक बार फिर  7 जनवरी से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो तमाम खास शख्सियतों की जिंदगियों के कई अनजाने पहलुओं को सामने ला चुका है। जहां हम अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज के सामने आने और उनसे कठिन सवालों का सामना करने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ऐसे में हम उनके शो के सबसे ट्रेंडिंग और लोकप्रिय एपिसोड में से एक पर नजर डालते हैं। जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना शामिल थे।

इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘Legends of Aap Ki Adalat’ में सुपरस्टार राजेश खन्ना से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा।  इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने ‘Legends of Aap Ki Adalat’ इस खास वाकये के बारे में बताया। आइए जानते हैं। 

आपको बता दें कि बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना जब रजत शर्मा के मशहूर शो आप की अदालत में आए थे तो तात्कालिक दौर की राजनीति पर उन्होंने अपने विचार बेबाकी के साथ रखे। साथ ही उन्होंने देश के हालात पर भी टिप्पणी की। राजेश खन्ना ने इस शो के दौरान पूरी दुनिया को हम का मतलब भी बताया। 

राजेश खन्ना से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सा इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ ने अपने खास कार्यक्रम 'Legends of Aap Ki Adalat' में शेयर किया, जिसे आप इस ट्वीट में देख सकते हैं। 

'आप की अदालत' ने बनाए हैं कई रिकॉर्ड

आपको बता दें कि 'आप की अदालत' में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।"

ये भी पढ़ें - 

Legends of Aap Ki Adalat: जब शाहरुख खान ने एयरपोर्ट पर रजत शर्मा से कहा, ‘I Hate You’

Legends of Aap Ki Adalat: जब लालू प्रसाद यादव बने 'आप की अदालत' के पहले मेहमान, रजत शर्मा ने सुनाया मजेदार किस्सा

Legends of Aap Ki Adalat: रजत शर्मा ने सुनाए इमरान खान और रेखा से जुड़े दिलचस्प किस्से

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन