1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Legends of Aap Ki Adalat: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल के अनसुने किस्से

Legends of Aap Ki Adalat: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल के अनसुने किस्से

 Published : Jan 01, 2023 11:05 am IST,  Updated : Jan 01, 2023 12:55 pm IST

इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'Legends of Aap Ki Adalat' में रजत शर्मा ने धर्मेंद्र और सनी देओल के बारे में बेहद ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया। शाहरुख खान ने बताई थी यह बात...

aap ki adalat- India TV Hindi
रजत शर्मा ने धर्मेंद्र और सनी देओल से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के सबसे चर्चित शो 'आप की अदालत' ने हमेशा बहुत बड़ी संख्या में दर्शकों का प्यार पाया है। अब तक 190 से भी ज्यादा शख्सियतें इस शो के 'कटघरे' में आकर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं। यह शो तमाम खास शख्सियतों की जिंदगियों के कई अनजाने पहलुओं को सामने ला चुका है, लेकिन इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'Legends of Aap Ki Adalat' में कुछ ऐसे चुनिंदा किस्से सामने आए, जो पहले कभी जाहिर नहीं हुए थे। एक ऐसा ही किस्सा बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल से जुड़ा है।

शाहरुख खान ने रजत शर्मा से बताई थी यह बात...

जब रजत शर्मा ने शाहरुख खान को बताया कि मैं धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल का प्रोग्राम रिकॉर्ड करने जा रहा हूं, तो शाहरुख ने मुझे बताया की 'इनसे थोड़ा सावधान रहना और एक घटना बताई। कहा सनी देओल इतने गुस्से वाले हैं कि जींस में हाथ डालकर जींस के जेब फाड़ दिए थे। ये बात सुनकर मैंने कहा आपको मेरे सवालों पर गुस्सा तो नहीं आ जाएगा, कहीं गुस्से में आप कटघरा उखाड़ के तो नहीं फेंक देंगे। 

सनी देओल की खास बात- 
सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को बहुत प्यार करते हैं और जो सम्मान वो अपने पिता को देते हैं वह अविश्वसनीय हैं। जब मैंने धर्मेंद्र को प्रोग्राम में बुलाया था, तो सनी ने मुझे बोला की प्लीज हेमा जी के बारे में मत पूछना और पूरे प्रोग्राम में सनी ने अपने पिता का बहुत ध्यान रखा। 

सनी देओल से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सा इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ ने अपने खास कार्यक्रम 'Legends of Aap Ki Adalat' में शेयर किया, जिसे आप इस ट्वीट में देख सकते हैं। 

'आप की अदालत' ने बनाए हैं कई रिकॉर्ड
बता दें कि 'आप की अदालत' में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें-

Legends of Aap Ki Adalat: फ्लाइट में रजत शर्मा से अपना मुंह क्यों छुपा रहे थे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा

Legends of Aap Ki Adalat: जब शाहरुख खान ने एयरपोर्ट पर रजत शर्मा से कहा, ‘I Hate You’

Legends of Aap Ki Adalat: पहले थी अनबन फिर कैसे हुई गहरी दोस्ती, रजत शर्मा ने बताया सलमान खान के साथ का एक किस्सा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन