1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अरे, ये क्या हो गया?', बुरी तरह सूजा सई का चेहरा, GHKKPM फेम एक्ट्रेस की तस्वीर देख पहचान नहीं पाएंगे

'अरे, ये क्या हो गया?', बुरी तरह सूजा सई का चेहरा, GHKKPM फेम एक्ट्रेस की तस्वीर देख पहचान नहीं पाएंगे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 20, 2024 12:20 pm IST,  Updated : May 20, 2024 01:28 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' फेम टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आयशा सिंह का बुरा हाल हो गया है। एक्ट्रेस बेहाल हैं और उन्होंने अपने चेहरे का हाल दिखाया है। सामने आई उनकी तस्वीर देखने के बाद आर जरूर दंग रह जाएंगे।

Ayesha Singh- India TV Hindi
आयशा सिंह। Image Source : INSTAGRAM

'गुम है किसी के प्यार में' में सई का करिदार निभाने वाली आयशा सिंह तो आपको याद ही होंगी। सई के नाम से आयशा सिंह घर-घर में फेमस हो गई थीं। शो में उनके किरदार को लोग काफी पसंद करते थे। लीप के बाद से उनका किरदार शो में खत्म हो गया, लेकिन एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। आयशा आज भी उतनी ही पॉपुलर हैं। इतना ही नहीं आयशा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को पल-पल की अपडेट देती रहती हैं, लेकिन कुछ दिनों से एक्ट्रेस सोशल मीडिया से भी नदारद थीं और अब उन्होंने उसकी वजह बताने के साथ ही एक तस्वीर ऐसी दिखाई जिसे देखने के बाद फैंस की दंग हो गए हैं। एक्ट्रेस बीमार हैं और उनका चेहरा काफी बिगड़ गया है। एक्ट्रेस अभी रिकवरी मोड में और इसी के चलते वो सोशल मीडिया और काम दोनों से ही दूर हैं। 

कुछ ऐसा हो गया है आयशा का हाल

आयशा सिंह ने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। कुछ तस्वीरों में वो बेहद हसीन नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में उनका फूला हुआ चेहरा देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की आंखों के साथ ही चेहरे के एक तरफ और होठ पर काफी सूजन है। देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस को गंभीर इंफेक्शन हुआ है। सूजन की वजह से आयशा के चेहरे पर काफी रेडनेस है। आयशा सिंह की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कई परेशान फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या है। वहीं कई फैंस ऐसे भी हैं जो उनकी ये हालत देखकर हैरान हैं। 

यहां देखें पोस्ट

रिकवरी मोड में आयशा

आयशा सिंह ने इन तस्वीरों के साथ ही एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'नमस्ते इंस्टा परिवार, कुछ समय के लिए निष्क्रिय रहने के लिए क्षमा चाहता हूं, क्योंकि मेरा स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो गया है, लेकिन मैं जल्द ही सभी अपडेट के साथ ठीक होने और फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही हूं। आप सभी से अनुरोध है कि मेरी निजता का सम्मान करें और कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें। याद है जब मम्मी पापा कहते थे, ज्यादा मत हंसो अभी रोगे..तो पहली तीन तस्वीरें खूब हंसी और मस्ती वाली हैं और आखिरी वही है..चेहरा रिकवरी मोड में है। पुनश्च:- गाने का चयन क्योंकि मैं खुद से थोड़ा अधिक प्यार कर रही हूं...प्यार और रौशनी...आयशा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन