1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में टीआरपी के लिए मेकर्स ने खेला ये दांव, सवी-ईशान का दिखेगा नया अवतार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में टीआरपी के लिए मेकर्स ने खेला ये दांव, सवी-ईशान का दिखेगा नया अवतार

 Published : Nov 28, 2023 07:46 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 07:46 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में धूम मचा दी है। इस सीरियल को और भी धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स ने नया गेम खेल है। एक बार फिर 'गुम है किसी के प्यार में' सई-विराट की लव स्टोरी को दिखाया जा रहा है। सवी-ईशान दोनों एक प्ले के जरिए उनकी कहानी लोगों को बताते हैं।

GHKKPM, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, savi, ishaan- India TV Hindi
गुम है किसी के प्यार में Image Source : INSTAGRAM

'गुम है किसी के प्यार में' में टीआरपी के लिए नया तमाशा शुरू हो चुका है। जहां ये सीरियल इन दिनों टीआरपी में अपनी दमदार कहानी के वजह से छाया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' एक बार फिर सई-विराट की लव स्टोरी देखवने को मिलने वाली है। सवी-ईशान स्टेज पर पूरे कॉलेज के सामने कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देख सब हैरान रह जाते हैं। सई-विराट की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद है। इसी बात का फायदा मेकर्स उठा रहे हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' 15 साल के लीप के बाद भी सई-विराट का रोल सवी-ईशान प्ले करने वाले हैं।  

सई-विराट की लव स्टोरी 

'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो आया है, जो सोशल मीडिया काफी वायरल भी हो रहा है। 'गुम है किसी के प्यार में' के नए प्रोमो में सवी और ईशान को सई-विराट का किरदार निभाते दिखाने वाले हैं। जहां इसके पहले सवी-ईशान को सबके सामने अपनी मां सई की स्टाइल में वरमाला पहनती है। वहीं ईशान भी विराट की तरह सवी से प्यार करते नजर आता है। 'गुम है किसी के प्यार में' 15 साल के लीप के बाद भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दर्शकों कहानी के साथ-साथ नई स्टार कास्ट भ बहुत पसंद आ रही है।  

यहां देखें वीडियो-

सवी-ईशान को हुआ प्यार

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में स्टेज पर सवी और ईशान कॉलेज के सामने सई-विराट की लाइफ की झलक दिखते नजर आते हैं। सोशल मीडिया नया प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सवी और ईशान को सई-विराट के रूप में देखा जा रहा है। दोनों सई-विराट के जिंदगी की हर एक बात दर्शकों को दिखा रहे हैं, जिसे टीआरपी में जगह बनी रहे। 'गुम है किसी के प्यार में' के दर्शकों को प्रोमो देख बहुत खुश हो रहे हैं। इस सीरियल में लीप के बाद कई शानदार ट्विस्ट देखने को मिले हैं। 

गुम हैं किसी के प्यार में  के बारे में

'गुम हैं किसी के प्यार में' सबसे लोकप्रिय डेली सोप में से एक है जिसमें नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी सई (आयशा द्वारा), विराट (नील भट्ट) और सत्या (हर्षद आरोड़) का रोल प्ले कर चुके हैं। इस शो में अब सवी और ईशान की लव स्टोरी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 17 में दोस्त बने दुश्मन, ईशा मालवीय ने इस मजबूत कंटेस्टेंट की कर दी बोलती बंद

गुरुद्वारे में बेटे संग सेवा करती दिखीं Shilpa Shetty, देख फैंस करने लगे जमकर तारीफ

Deepika Padukone के JNU विजिट पर मेघना गुलजार ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन