1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुरुद्वारे में बेटे संग सेवा करती दिखीं Shilpa Shetty, देख फैंस करने लगे जमकर तारीफ

गुरुद्वारे में बेटे संग सेवा करती दिखीं Shilpa Shetty, देख फैंस करने लगे जमकर तारीफ

 Published : Nov 28, 2023 05:40 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 05:40 pm IST

शिल्पा शेट्टी को उनके पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ गुरु पर्व के दिन गुरुद्वारे के बाहर स्पॉट किया गया था। इस बीच अब शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ गुरुद्वारे में सेवा करती दिख रही हैं।

Shilpa Shetty, raj kundra, gurudwara, Gurpurab- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी बेटे संग गुरुद्वारे में सेवा करती दिखीं Image Source : INSTAGRAM

शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो हर फेस्टिवल बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी को उनके पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ 27 नवंबर को गुरु पर्व के दिन गुरुद्वारे जाते वक्त स्पॉट किया गया। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। अब सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे वियान का एक प्यारा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके पहले सोशल मीडिया पर शिल्पा और उनके परिवार की गुरुद्वारे में मत्था टेकते हुए की फोटोज और वीडियो भी देखने को मिली थी। 

शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान संग गुरुद्वारे में की सेवा

शिल्पा शेट्टी का जो वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, उसमें वह अपने बेटे वियान के साथ गुरुद्वारे में सेवा करती दिख रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी और वियान लोगों को गुरुद्वारे का प्रसाद देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तब का है जब शिल्पा उनके पति और बच्चों के साथ मुंबई के गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और वियान का सेवा करने का अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

यहां देखें वीडियो-

यूजर ने इस वजह से की शिल्पा की तारीफ 

शिल्पा शेट्टी की लोग इसलिए तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उनके साथ वियान भी लोगों की सेवा करते नजर आ रहे हैं। यूजर शिल्पा की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि अपने बच्चों को बहुत अच्छे संस्कार दिए है। गुरु नानक जयंती के दिन मुंबई के गुरुद्वारे में एक्ट्रेस को व्हाइट एंड रेड कलर के सूट में देखा गया। लाल दुपट्टे से उन्होंने अपना सिर ढका हुआ था तो वहीं राज ब्लैक टी-शर्ट और जींस में स्पॉट किया गया। समीषा-वियान भी क्यूट लुक में नजर आए। 

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में देखा गया था। शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' से ओटीटी डेब्यू करने वाली है। इस वेव सीरीज में वह पुलिस के रेल में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें-

Deepika Padukone के JNU विजिट पर मेघना गुलजार ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात

रणबीर कपूर की Animal के प्रमोशन के दौरान महेश बाबू के साथ फैन ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss 17 में बिग बॉस पर भड़के बाबू भैया, कंटेस्टेंट्स की बुराई करते दिखे अंकिता-विक्की

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन