1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई जोशी की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक! हर्षद अरोड़ा की एंट्री से व‍िराट का छिनेगा सुकून

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई जोशी की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक! हर्षद अरोड़ा की एंट्री से व‍िराट का छिनेगा सुकून

 Published : Mar 14, 2023 10:11 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 06:12 am IST

'गुम हैं किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सत्या अधिकारी की एंट्री से सई जोशी की जिंदगी में खुशियां आ सकती हैं और विराट दोनों के बीच की दोस्ती को देखकर जल सकता है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update Image Source : TWITTER

टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाने के लिए स्टार प्लस के पापुलर शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' के मेकर्स ने नई कहानी बुन ली है। सीरियल में एक्टर हर्षद अरोड़ा की एंट्री हुई है जिसे देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि सई की जिंदगी में अब बहार आने वाली है। सोशल मीडिया पर आज हर्षद अरोड़ा और सई जोशी छाई रहीं। इस शो के ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देते हैं। सीरियल की कहानी फिलहाल विनायक और सई जोशी के ऊपर फोकस है। सई जोशी अपने बेटे का दिल जीतने के लिए चव्हाण हाउस में शिफ्ट हो चुकी है।

जिसके बाद से सई और विराट के बीच में ज्यादा बातचीत होने लगी है। वहीं होली के त्योहार के बाद तो नशे की हालत में विराट चव्हाण ने अपनी पत्नी पत्रलेखा को पहचानने से ही इंकार कर दिया था और उसके सामने ही सई जोशी को अपनी पत्नी कहने लगा था। जिसे सुनकर पत्रलेखा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। लेकिन सीरियल के मेकर्स ने शो में हर्षद अरोड़ा की एंट्री से कहानी से अब दर्शकों को जोड़े रखने के लिए गजब का प्लान बनाया है। खबरों की मानें तो आने वाले समय में सीरियल में सई और सत्या के बीच की कहानी पर फोकस किया जाएगा।

हर्षद अरोड़ा की एंट्री से अफवाहों पर लगा विराम

बीते दिनों टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में नजर आ चुके टीवी एक्टर धीरज धूपर को लेकर ऐसी अफवाहें थीं, कि वो सईं के जीवन में एक अहम भूमिका निभाएंगे, लेकिन हर्षद अरोड़ा के शो ज्वाइन करने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ इन सभी अफवाहों पर भी फुलस्टॉप लग गया है और सई के जीवन में कुछ दिलचस्प ट्विस्ट भी आने को है। सीरियल में हर्षद अरोड़ा सत्या अधिकारी का किरदार निभाने वाले हैं। अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए हर्षद अरोड़ा ने कहा, 'मैं सत्या का किरदार निभाने के लिए उत्सुक हूं। यह मेरे द्वारा पहले निभाए गए किरदारों से बहुत अलग, अनकन्वेंशनल और अनोखा है। मुझे उम्मीद है कि इसे भी दर्शकों से उतना ही प्यार और सराहना मिलेगी जितनी कि शो और बाकी किरदारों को दर्शकों से मिल रही है।'

यह भी पढ़ें: 'राम-सीता' का खत्म हुआ वनवास! एक बार फिर स्क्रीन शेयर करेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

Sam Bahadur: विक्की कौशल ने पूरी की 'सैम बहादुर' की शूटिंग, सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीर

देश हो या विदेश हर जगह राम चरण के साथ होता है उनका मंदिर, एक्टर ने बताई इसकी कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन