Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का नया पोस्टर हुआ रिलीज, नई कहानी का हुआ आगाज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का नया पोस्टर हुआ रिलीज, नई कहानी का हुआ आगाज

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Jun 24, 2023 08:46 am IST, Updated : Jun 24, 2023 08:46 am IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह को लीप के बाद 'गुम है किसी के प्यार में' लीड रोल में देखा जाएगा। ट्रेलर के बाद शो का नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin new poster released of shakti arora bhavika sharma sumit singh with new- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Poster

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के सबसे पसंदीदा टेलीविजन सीरियल में से एक है 'गुम है किसी के प्यार में' और अक्सर टीआरपी चार्ट में भी शो टॉप 5 में रहता है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने विराट, सई और पत्रलेखा के रूप में फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, सीरीज 20 साल के लीप के लिए पूरी तरह तैयार है और नई कहानी के साथ शो में नए चेहरों की एंट्री होने वाली है। दर्शक उनकी पहली झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' का लीप के बाद का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सवि की कहानी में नए किरदार जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो के बाद GHKKPM का नया पोस्टर भी रिलीज हो गया है। 

प्रोमो के बाद पोस्टर -

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का नया पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। जिसमें शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रेखा जी, इस शो के नए प्रोमो में भी नजर आ चुकी हैं। प्रोमो में के बाद अब इस नए पोस्टर में दर्शकों को लव ट्रायंगल दिखाई देगा। 'गुम हैं किसी के प्यार में' के नए सीजन में कहानी और भी  दिलचस्प होगी। 

नया पोस्टर हुआ रिलीज -
'गुम हैं किसी के प्यार में' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में नए किरदार एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर का डिजाइन आगे की कहानी की ओर इशारा कर रहा है। शो का नया पोस्टर फैंस को बहुत पंसद आ रहा है। इस पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोग नए किरदार को शो में एंट्री के लिए बधाईयां दे रहे हैं। 

लीड रोल का होगा जलवा -
'गुम हैं किसी के प्यार में' सई, विराट, पाखी और सत्या के बाद अब शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। क्या नए किरादर टीआरपी लिस्ट में गदर मचा पाएंगे। कहानी के साथ क्या शो में दिखने वाले नए चेहरे लोगों का दिल जीत पाएंगे। आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा शो से बाहर तो हो जाएंगे पर कहानी में उनकी चर्चा जरूर होगी। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss OTT 2: पलक पुरसवानी पर भड़के Avinash Sachdev, गुस्से में एक्स GF को कहे अपशब्द

प्रदीप पांडेय चिंटू को हुई 'पड़ोसन' से मोहब्बत, एक्शन और रोमांस से भरपूर है ये ट्रेलर

लड़कियां थी जिस CID इंस्पेक्टर की दीवानी, बेंगलुरु की यूनिवर्सिटी में बन गया है प्रोफेसर!

 

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement