1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और सत्या एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट? डेटिंग रूमर्स का आयशा सिंह ने बताया सच

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और सत्या एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट? डेटिंग रूमर्स का आयशा सिंह ने बताया सच

 Published : May 29, 2023 08:46 pm IST,  Updated : May 29, 2023 08:50 pm IST

GHKKPM: सई जोशी और सत्या अधिकारी की डेटिंग की खबरें लंबे समय से सोशल मीडिया पर छाई हैं। इस खबरों पर अब आयशा सिंह का रिएक्शन आया है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM/AYESHASINGH

टीवी सीरियल 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' की कहानी तो दर्शकों को पसंद आती ही है इसके साथ-साथ इसमें काम कर रहे एक्टर्स के लाइफ के बारे में जानने के लिए भी दर्शक बेताब रहते है। सीरियल में सई जोशी का किरदार निभाने वालीं आयशा सिंह, विराट चव्हाण का किरदार निभाने वाले नील भट्ट और सत्या अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हर्षद अरोड़ा दर्शकों के फेवरेट बन चुके हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सई और सत्या की डेटिंग को लेकर रूमर्स उड़ रही हैं जिन पर अब आयशा सिंह का रिएक्शन आया है।

डॉक्टर सत्या और सई जोशी की जोड़ी

सीरियल में सई जोशी और सत्या अधिकारी के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आती है। कुछ महीनों पहले ही 'गुम है किसी के प्यार में' में सत्या अधिकारी नाम के किरदार की एंट्री हुई है, जिसके बाद से सई और सत्या की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट बन चुकी है। सोशल मीडिया पर भी आयशा सिंह और हर्षद साथ में मस्ती वाले वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में कुछ समय से ये बात सामने आ रही है कि आयशा और हर्षद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए आयशा ने कहा कि वह अच्छे दोस्त हैं। आयशा ने कहा कि उन्होंने ऐसी अफवाह नहीं सुनी है। आयशा सिंह ने कहा कि हम कलाकार हैं और कहां क्या बोलना है इसका निर्णय लेने का हक इंसान का निजी होता है। 

'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी

'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' में फिलहाल कहानी सई और अंबा के इर्दगिर्द घूम रही है। सत्या से शादी के बाद सई को चव्हाण परिवार के लोग पसंद नहीं करते थे लेकिन जब से सई ने विराट को बचाया है तब से सई जोशी एक बार फिर भवानी काकू को पसंद आने लगी है। सीरियल में विज्येंद्र काका की एंट्री हो रही है जो कि सई के करीबी हैं लेकिन उसे ये नहीं पता है कि वही उसके ससुर भी हैं। सत्या, विज्येंद्र काका और अंबा का ही बेटा है। 

यह भी पढ़ें: 'पिकनिक' पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मालती के पापा निक का लुक देख फैंस हुए लट्टू

इस दिन रिलीज होगी आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म, यहां देखें Netflix अपकमिंग वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट

'दंगल' गर्ल Zaira Wasim नकाब पहनकर खाती हैं खाना, हिजाब पर बोली दो टूक बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन