1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स को बचाने के लिए जान की बाजी लगाएगी सई, सत्या और विराट के उड़ेंगे होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स को बचाने के लिए जान की बाजी लगाएगी सई, सत्या और विराट के उड़ेंगे होश

 Published : May 15, 2023 04:06 pm IST,  Updated : May 15, 2023 04:06 pm IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein 15 May Spoiler: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में सई की जान खतरे में पड़ने वाली है।

 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : HOTSTAR

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein 15 May Update: नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न वाली हो गई है। पाखी के जाने के बाद से जहां विराट जिंदगी में अकेला बचा है वहीं सई की जिंदगी में सत्या एक ताजा हवा के झोंके की तरह आया है। एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा यानी पाखी शो को अलविदा कह चुकी हैं। ऐसे में अब बाकी एक्टर्स के कंधों पर शो को टॉप लिस्ट में बनाए रखने की जिम्मेदारी है। वहीं अब आज के एपिसोड में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जिसमें सई की जान खतरे में पड़ने वाली है। तो आइए जानते हैं कि सोमवार को सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में क्या ड्रामा होने वाला है। 

डीजीपी को बचाने के खतरा मोल लेगी सई 

जैसा कि हमने पिछले एपिसोड में देखा कि डीजीपी पर ग्रेनेड से हमला होता है, यह ग्रेनेट फटता नहीं बल्कि उनके शरीर में अटक जाता है। जिसके बाद जब डीजीपी को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया जाता है, तब विराट ये बात वहां मौजूद लोगों को बता देता है। लेकिन आज के एपिसोड में सई की जान खतरे में पड़ने वाली है। सई डीजीपी की जान को बचाने के लिए खुद के मौत के मुंह में डालेगी। 

क्या ग्रेनेड नहीं होगा डिफ्यूज?

इस मुश्किल समय में विराट और सत्या अपने बीच के झगड़े को भूलकर एक साथ मिलकर हल निकालने की कोशिश करेंगे। विराट किसी भी खतरे से बचने के लिए बम डिफ्यूज करने वाली टीम को बुलाएगा। डिफ्यूज करने वाली टीम के लोग कहते हैं कि इस ग्रेनेड को डिफ्यूज करना काफी मुश्किल है। यह कभी भी फट सकता है और सब मर सकते हैं।

सई की जान पर मंडराएगा संकट 

हम देखेंगे कि डीजीपी की बेटी सिया अपने पिता के सीने पर हाथ रखे हुए है, लेकिन उसे काफी डर भी लगता है। ऐसे में विराट और सई उससे यह बात कह देते हैं कि उसके पिता के सीने में एक एक्टिव ग्रेनेड है। ये बात सुनते ही सिया डर से सिहर उठती है और उसका हाथ पिता के सीने से हट जाता है। लेकिन ब्लास्ट से सबकी जान बचाने के लिए सई तुरंत अपना हाथ वहां रख देती है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है: आरोही ने अभीर की दुखती नस पर रखा हाथ, अभिमन्यु और मंजरी के सपने हुए चकनाचूर

सई में अटकी विराट और सत्या की जान 

सई के ऐसा खतरनाक कदम उठाने से उसका पति सत्या गुस्सा हो जाएगा। साथ ही वह साफ कहेगा कि वह उसे खो नहीं सकता है। लेकिन विराट एक बार फिर सई की बहादुरी पर गर्व करता है। वहीं अपने बच्चों की याद करते हुए सई विराट को घर जाने के लिए कहेगी। क्योंकि उसे लग रहा है कि वह और विराट अगर दोनों ब्लास्ट में मारे गए तो उसके बच्चे अकेले हो जाएंगे।

Parineeti Chopra ने सगाई के बाद शेयर की पहली पोस्ट, लंबा नोट लिखकर फैंस को किया इमोशनल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन