1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol 14 में जाने का आखिरी मौका, जानें इस सीजन के आखिरी ऑडिशन से जुड़ी हर अपडेट

Indian Idol 14 में जाने का आखिरी मौका, जानें इस सीजन के आखिरी ऑडिशन से जुड़ी हर अपडेट

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 24, 2023 01:41 pm IST,  Updated : Aug 24, 2023 01:41 pm IST

इंडियन आइडल 14' के ऑडिशन्स के आखिरी राउंड की डेट और शोड्यूल जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में इस सीजन में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए ये आखिरी मौका होने वाला है।

Indian Idol 14 - India TV Hindi
इंडियन आइडल 14। Image Source : INSTAGRAM

'इंडियन आइडल 14' शुरू होने वाला है। ये ऐसा ऐसा शो है, जिसकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और लोगों को इसका ब्रेसब्री से इतजार रहता है। ये एक सिंगिंग रियालिटी शो है, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग हिस्सा लेते हैं। देशभर में इस शो के ऑडिशन्स होते हैं, जो इस बार भी चल रहे हैं। देश के हर हिस्से से कमाल की आवाज वाले सिंगर्स को चुनकर 'इंडियन आइडल' के स्टेज तक लाया जाता है। 'इंडियन आइडल 14' के ऑडिशन्स के आखिरी डेट और शेड्यूल सामने आ गया है। ऐसे में ये बडिंग सिगर्स के लिए अपनी किस्मत आजमाने का आखिरी मौका बचा है। 

इस दिन होगा आखिरी ऑडिशन

'इंडियन आइडल 14' के मेकर्स ने 'लास्ट चांस है' कर के नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें मेकर्स ने तय जगह, तारीख और शहर साझा किया है। इसके अनुसार  मुंबई में आखिरी ऑडिशन होना है। ऑडिशन की तारीख 27 अगस्त रखी गई है। कार्यक्रम का स्थान- नाहर इंटरनेशनल स्कूल, नाहर की अमृत शक्ति, चाँदीवली, फार्म रोड, साकी विहार रोड की ओर, अंधेरी ईस्ट, मुंबई। ऐसे में शो में भाग लेना चाह रहे लोगों के लिए ये आखिरी मौका है। 

बदल गए जज 
'इंडियन आइडल 14' के जज के पैनल में इस बार कुमार सानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी नजर आएंगे। इनके पोस्टर और प्रोमो वीडियो भी सामने आने लगे हैं। शो के ऑडिशन्स शुरू हो गए हैं। बता दें, पिछले सीजन यानी 'इंडियन आइडल 13' में अन्नू मलिक, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ नजर आए थे। शो काफी हिट रहा था और इसे अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता था। ऋषि सिंह की आवाज को लोगों को काफी प्यार मिला था। कुछ दिनों के लिए विशाल ददलानी भी शो के जज के रूप में नजर आए थे। पिछले सीजन में जजों की अदला-बदली काफी देखने को मिली थी। 

बदल गया होस्ट 
'इंडियन आइडल 14' शो के होस्ट भी इस बार बदल गए हैं। कई सालों से इस शो को उदित नरायण के बेटे आदित्या होस्ट कर रहे थे, लेकिन अब इस शो को टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे। हुसैन का ऑडिशन से एक वीडियो भी सामने आया है। बता दें, हुसैन पहले भी इंडियन आइडल होस्ट कर चुके हैं। 11 साल बाद बतौर होस्ट उनकी वापसी होगी। वहीं टीवी पर हुसैन पांच सालों बाद नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: 'आनंद' फेम सीमा आर देव का निधन, लंबी बीमारी से जूझ रही थीं अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस

पिता की मौत के दो दिन बाद तक क्यों नहीं था पता? ट्रोलिंग पर 'इमली' फेम गश्मीर महाजनी ने तोड़ी चुप्पी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन