1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जैस्मीन भसीन की लाल चूड़ा पहने तस्वीर हुई वायरल, फैंस पूछने लगे क्या अली गोनी संग कर लिया है निकाह?

जैस्मीन भसीन की लाल चूड़ा पहने तस्वीर हुई वायरल, फैंस पूछने लगे क्या अली गोनी संग कर लिया है निकाह?

 Published : Jan 05, 2022 07:34 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 07:34 pm IST

अली गोनी और जैस्मीन भसीन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में दोनों की लव स्टोरी ने फैंस का दिल जीता था।

जैस्मीन भसीन, अली गोनी- India TV Hindi
जैस्मीन भसीन, अली गोनी Image Source : INSTAGRAM-@JASMINBHASIN2806

Highlights

  • जैस्मीन भसीन और अली गोनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
  • जैस्मीन और अली बिग बॉस के घर में एक दूसरे के करीब आए।

बिग बॉस में अली गोनी और जैस्मीन भसीन का प्यार परवान चढ़ा। दोनों के फैंस ने इन्हें जैसली नाम दिया और दोनों की केमिस्ट्री की हमेशातारीफ की। अक्सर दोनों साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। लेकिन अब जैस्मीन भसीन की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं और वो हैरान हैं कि क्या जैस्मीन और अली गोनी ने शादी कर ली है। 

दरअसल जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में जो लोगों का ध्यान खींच रहा है वो जैस्मीन का हाथ है, क्योंकि एक्ट्रेस ने उसमें लाल चूड़ा पहना है जो नई नवेली दुल्हन शादी के बाद पहनती है। देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

जैस्मीन की तस्वीरें देखकर फैंस तरह तरह के कयास लगा रहे हैं, लोगों को लग रहा है कि अली गोनी से जैस्मीन का निकाह हुआ है। लोग कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने अली गोनी से गुपचुपकर शादी कर ली है और मिसेज अली गोनी बन गई हैं। तस्वीर के कैप्शन में जैस्मीन ने लिखा है- शाइनिंग एंड स्माइलिंग...

इस फोटो की सच्चाई क्या है वो हम आपको बताते हैं। दरअसल ये तस्वीर जैस्मीन भसीन के म्यूजिक वीडियो- ''प्यार करते हो ना'' की है। इस गाने में जैस्मीन अली गोनी के साथ नजर आ रही है। गाने को श्रेया घोषाल और स्टेबिन ने गाया है। इस गाने के 45 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

इस गाने में जैस्मीन के किरदार की नई-नई शादी होती है, अरेंज मैरिज के बाद वो हनीमून पर जाने से घबरा रही होती है मगर वहां उसे पता चलता है कि उसका पति उससे बहुत प्यार करता है। ये तस्वीर उसी गाने से जैस्मीन के लुक की है। यहां देखिए गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन