1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Jennifer Winget On Divorce: करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 8 साल बाद जेनिफर विंगेट ने बयां किया अपना दर्द, लोग मुझे बेचारी समझते थे

Jennifer Winget On Divorce: करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 8 साल बाद जेनिफर विंगेट ने बयां किया अपना दर्द, लोग मुझे बेचारी समझते थे

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 13, 2022 10:18 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 10:19 pm IST

Jennifer Winget On Divorce: करण सिंह ग्रोवर से तलाक के बाद पहली बार खुलकर बोलीं जेनिफर विंगेट, उन्होंने बताया कि तलाक के बाद वो हमेशा खोई खोई रहती थीं।

जेनिफर विंगेट, करण सिंह ग्रोवर से तलाक पर तोड़ी चुप्पी - India TV Hindi
जेनिफर विंगेट, करण सिंह ग्रोवर से तलाक पर तोड़ी चुप्पी Image Source : KARANJENNIFER FAN PAGE

Jennifer Winget On Divorce: टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। यूं तो जेनिफर अपने स्टाइल और काम के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस करण सिंह ग्रोवर संग हुए तलाक के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। जेनिफर विंगेट ने साल 2014 में करण सिंह ग्रोवर को तलाक दिया था। 

लोगों की नज़रों ने बेचारी बना दिया था 

एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान जेनिफर ने कहा, ‘’करण सिंह ग्रोवर से तलाक के बाद मेरी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। मैं बहुत ही असमंजस में थी। इतना कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना है और लोगों को क्या कहना है। मेरे दोस्त उस समय मुझे बाहर घूमने की सलाह देते थे, लेकिन मैं नहीं जाना चाहती थी। क्योंकि, मैं जब भी बाहर जाती, लोग मुझे बहुत ही निराशा भरी नजरों से देखते थे। उनकी नजर में मैं 'बेचारी' बन गई थी और यह ये चीज़ लोगों की सहानुभूति मुझे बहुत ज़्यादा परेशान करती थी। इसी वजह से उस दौरान मैंने बाहर जाना बंद कर दिया था। मुझे मालूम है कि मेरे फैंस मुझे बहुत पसंद करते हैं. मेरे लिए उनके दिल में जगह है, यह अच्छी बात है, लेकिन मुझे सांत्वना की जरूरत नहीं थी। मैं उस वक्त लोगों से डील नहीं पाती थी थी, क्योंकि मैं खुद से डील कर रही थी। इसलिए मैंने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया था।

'दिल मिल गए' के सेट पर हुआ था प्यार 

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर को सीरियल ‘दिल मिल गए में’ बहुत ज़्यादा पसंद किया गया। इस सीरियल के सेट पर इन दोनों स्टार का प्यार परवान चढ़ा और इन्होने साल 2012 में शादी कर ली। लेकिन इनकी जोड़ी को किसी की नज़र लग गई और साल 2014 में इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। अब करण बिपाशा बसु के साथ खूबसूरत शादीशुदा ज़िंदगी जी रहे हैं, तो वहीं जेनिफर भी अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं।

ये भी पढ़िए -

TV Rating: 'अनुपमा' को पीछे छोड़ नंबर 1 पर आया ये शो, 'खतरों के खिलाड़ी' ने भी मारी जबरदस्त एंट्री

Rakhi Sawant जुड़वा बच्चों की बनेंगी मां! VIDEO में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

KKK12: रोहित शेट्टी ने निकाला खतरों के खिलाड़ियों का दम, रो-रोकर हुआ टीवी की बहुओं का बुरा हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन