1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सामने आई जेठालाल की रियल बहू की तस्वीर, क्यूटनेस में करती हैं 'टप्पू की पत्नी' को फेल

सामने आई जेठालाल की रियल बहू की तस्वीर, क्यूटनेस में करती हैं 'टप्पू की पत्नी' को फेल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 19, 2023 01:21 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 04:18 pm IST

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप जोशी ने बेटे की ग्रैंड वेडिंग की है। अब उनके परिवार में बहू की एंट्री हो गई है। लोग देखना चाहते हैं कि उनकी बहू कैसी हैं? शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन से बहू की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक्टर की बहू काफी खूबसूरत हैं।

Dilip joshi- India TV Hindi
दिलीप जोशी की रियल और ऑन स्क्रीन बहू। Dilip joshi, Instagram Image Source : INSTAGRAM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी दिलीप जोशी के परिवार में एक और नया सदस्य जुड़ गया है। दिलीप जोशी की छोटी सी फैमिली में अब बहू की एंट्री हो गई है। हाल में ही एक्टर ने अपने बेटे रित्विक की ग्रैंड अंदाज में शादी की है। दिलीप जोशी के बेटे की शादी काफी शानदार अंदाज में की गई। प्रीवेडिंग फंक्शन से लेकर शादी में हुए धूम-धड़ाके की खूब चर्चा हैं। इस ग्रैंड शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक्टर की खूबसूरत बहू की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गए हैं। दिलीप जोशी की बहू किसी बी-टाउन हसीना से कम नहीं हैं। 

काफी प्यारी हैं जेठालाल की बहू

सामने आए वीडियो में दिलीप जोशी की बहू को मेहंदी लगते देखा जा सकता है। वहीं हल्दी फंक्शन की भी तस्वीरें सामने आई हैं। मेहंदी पर दिलीप की बहू ने ग्रीन और मेजेंटा कलर का हैवी लहंगा कैरी किया था। वहीं हल्दी पर उन्होंने येलो और ऑफ व्हाइट इंडो वेस्टर्न ड्रेस की। रित्विक की पत्नी काफी क्यूट और चबी हैं। दोनों की जोड़ी भी साथ में काफी प्यारी लग रही है। सामने आए वीडियो में रित्विक अपनी पत्नी के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। साथ में मेहंदी लगवाने से लेकर दोनों ने साथ में गरबा भी किया। 

यहां देखें वीडियो 

जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने पूरी तरह से गुजरानी स्टाइल में बेटे की शादी की। सारे फंक्शन भी गुजराती रीति-रिवाजों के अनुसार ही देखने को मिले। 

Dilip joshi
Image Source : INSTAGRAMदिलीप जोशी की रियल बहू।

ग्रैंड अंदाज में दिलीप जोशी ने की बेटे की शादी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी दिलीप जोशी के बेटे रितविक की शादी काफी ग्रैंड अंदाज में हुई है। ये शादी का फंक्शन किसी राजसी शादी से कम नहीं था। सभी लोग आइवरी कपड़ों में ड्रेस्ड अप नजर आए। शादी एक शानदार वेन्यू पर की गई, जिसका व्यू काफी खूबसूरत था। तलाब के किनारे बने रिसॉर्ट से शादी का वीडियो सामने आया है। हाथ में तलवार लिए दिलीप जोशी के बेटे आगे-आगे अपनी मां के साथ चल रहे हैं। वहीं उनके पीछे दिलीप जोशी दिख रहे हैं। ठीक उनके पीछे उनकी बेटी नजर आ रही हैं। 

Dilip joshi
Image Source : INSTAGRAMदिलीप जोशी की रियल लाइफ बहू।

शादी से पहले हुए कई फंक्शन

वैसे याद दिला दें, ठीक इसी इसी अंदाज में दिलीप जोशी ने अपनी बेटी शादी भी की थी। उसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। इस फंक्शन से पहले मेहंदी और हल्दी का फंक्शन भी रखा गया था। संगीत फंक्शन में भी सेलेब्स का तांता लगा रहा। इतना ही नहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टार कास्ट भी पहुंची थी। इस दौरान दिशा वकानी ने भी शिरकत की। सादगी भरे अंदाज में एक्ट्रेस लाइमलाइट लूटती नजर आईं। शादी के मेन इवेंट अलावा, संगीत, हल्दी के साथ ही गरबा नाइट भी रखी गई थी।

ये भी पढ़ें: बेटे की शादी में रोमांटिक हुए जेठालाल, पत्नी के हाथों में लगाई मेहंदी फिर किया जोरदार डांस

सपना चौधरी के हरियाणवी गाने पर नाचीं रणदीप हुड्डा की मणीपुरी पत्नी, एक्टर संग कुर्ताफाड़ डांस हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन