1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बेटे की शादी में रोमांटिक हुए जेठालाल, पत्नी के हाथों में लगाई मेहंदी फिर किया जोरदार डांस

बेटे की शादी में रोमांटिक हुए जेठालाल, पत्नी के हाथों में लगाई मेहंदी फिर किया जोरदार डांस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 01:25 pm IST

जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने हाल में ही बेटे की शादी की है। शादी के तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन तस्वीरों में जेठालाल का अतरंगी अवतार देखने को मिल रहा है। पत्नी के साथ जेठालाल यानी दिलीप जोशी की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

jethalal aka dilip joshi, dilip joshi- India TV Hindi
पत्नी के साथ दिलीप जोशी। Image Source : INSTAGRAM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी हाल में ही प्यारी सी बहू के ससुर बन गए हैं। इसका मतलब साफ है कि जेठालाल ने अपने बेटे रित्विक की शादी कर दी है। रितविक की शादी काफी शानदार अंदाज में की गई। इसकी तस्वीरें और वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। दिलीप जोशी अपने बेटे की शादी में काफी कूल अंदाज में नजर आए। एक्टर अपनी पत्नी के साथ भी प्यार भरे अंदाज में नजर आए। इन तस्वीरों और वीडियो में दिलीप जोशी का ठीक जेठालाल वाला फन अवतार देखने को मिला। वो परिवार वालों के साथ खूब मस्ती करते दिखे। इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ जमकर डांस भी किया। 

जमकर नाचे दिलीप जोशी और पत्नी

हाल में ही एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दिलीप जोशी अपनी पत्नी के हाथों में खुद मेहंदी लगाते नजर आ रहे हैं। दिलीप जोशी की केमिस्ट्री पत्नी संग कमाल की है। दोनों ही ग्रीन आउटफिट में तैयार नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी तस्वीर में उन्हें देखकर मुस्कुराती दिख रही हैं। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गरबा करते दिख रहे हैं। दिलीप जोशी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। उनकी पत्नी भी उनके साथ ताल से ताल मिल रही हैं। इस वीडियो में दिलीप जोशी ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया है। इतना ही नहीं वो जूते उतारकर फालगुनी पाठक के गानों पर झूम रहे हैं। दिलीप जोशी की पत्नी भी कुछ कम नहीं हैं, लहंगा पहने वो भी दमदार अंदाज में डांस कर रही हैं। 

यहां देखें वीडियो

ग्रैंड अंदाज में दिलीप जोशी ने की बेटे की शादी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी दिलीप जोशी के बेटे रितविक की शादी काफी ग्रैंड अंदाज में हुई है। ये शादी का फंक्शन किसी राजसी शादी से कम नहीं था। सभी लोग आइवरी कपड़ों में ड्रेस्ड अप नजर आए। शादी एक शानदार वेन्यू पर की गई, जिसका व्यू काफी खूबसूरत था। तलाब के किनारे बने रिसॉर्ट से शादी का वीडियो सामने आया है। हाथ में तलवार लिए दिलीप जोशी के बेटे आगे-आगे अपनी मां के साथ चल रहे हैं। वहीं उनके पीछे दिलीप जोशी दिख रहे हैं। ठीक उनके पीछे उनकी बेटी नजर आ रही हैं। 

jethalal aka dilip joshi, dilip joshi,
Image Source : INSTAGRAM दिलीप जोशी ने लगाई पत्नी को मेहंदी।

शादी से पहले हुए कई फंक्शन

वैसे याद दिला दें, ठीक इसी इसी अंदाज में दिलीप जोशी ने अपनी बेटी शादी भी की थी। उसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। इस फंक्शन से पहले मेहंदी और हल्दी का फंक्शन भी रखा गया था। संगीत फंक्शन में भी सेलेब्स का तांता लगा रहा। इतना ही नहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टार कास्ट भी पहुंची थी। इस दौरान दिशा वकानी ने भी शिरकत की। सादगी भरे अंदाज में एक्ट्रेस लाइमलाइट लूटती नजर आईं। शादी के मेन इवेंट अलावा, संगीत, हल्दी के साथ ही गरबा नाइट भी रखी गई थी।

ये भी पढ़ें:  जेठालाल के रियल लाइफ 'टप्पू' की शादी में पहुंचे 'तारक मेहता' छोड़ चुके सितारे, वीडियो में दिखा राजसी ठाट-बाट

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब जल्द आएंगी दया भाभी? कोमल और अंजली भाभी के साथ वायरल हुई फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन