1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करिश्मा तन्ना ने पहली एनिवर्सरी पर शेयर किया रोमांटिक वीडियों, पति वरुण बंगेरा पर लुटाया प्यार

करिश्मा तन्ना ने पहली एनिवर्सरी पर शेयर किया रोमांटिक वीडियों, पति वरुण बंगेरा पर लुटाया प्यार

 Published : Feb 06, 2023 12:46 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 12:46 pm IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी। आज दोनों की शादी को 1 साल हो गया है।अब इस खास मौके पर करिश्मा ने एक क्लिप शेयर की है।

karishma tanna varun bangera first wedding anniversary- India TV Hindi
Karishma Tanna Image Source : KARISHMA TANNA

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पति वरुण बंगेरा के साथ आज शादी की पहली सालगिरह सेलीब्रेट कर रही हैं। करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पति वरुण पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं। इस क्लिप में प्री-वेडिंग और वेडिंग सेरेमनी के खास पलों को दिखाया गया है। आइए जानते हैं कि पति वरुण बंगेरा के साथ करिश्मा की रोमांटिक लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। बीते साल 5 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने एक दूजे को अपना जीवन साथी बना लिया था। इस रोमांटिक क्लिप में सेलेब्स के अलावा फैंस भी करिश्मा पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

करिश्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी शादी को एक साल हो गया है। हमें शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो। जिंदगी कभी भी इतनी खूबसूरत नहीं रही, जितनी कि ये आपके आने के बाद से हुई। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' 

लव स्टोरी-

अपने एक्स बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद करिश्मा तन्ना के जीवन में बड़ा बलदाव आ गया था। एक दिन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के एक कॉमन फ्रेंड ने रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से एक्ट्रेस की मुलाकात कराई। एक्ट्रेस करिश्मा और बिजनेसमैन वरुण की पहली मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदलने लगी। इसके बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और दोनों ने ज्यादा समय खराब न करते हुए पिछले साल शादी कर ली। 

वरुण बंगेरा मुंबई के रहने वाले हैं और बिजनेसमैन हैं। वह VB क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। वरुण ने अपनी पढ़ाई कनाडा की ओटावा यूनिवर्सिटी से की है। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 16: फिनाले पहले हुआ शॉकिंग एविक्शन, बेघर हुआ बिग बॉस का पॉपुलर कंटेस्टेंट

Pathaan Box Office Collection Day 12: 'केजीएफ 2' का तोड़ा रिकॉर्ड, 12वें दिन की बेशुमार कमाई

Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर डेट का मजा होगा डबल, आप भी हो जाएंगे प्यार की राहों में गुम, देखें ये रोमांटिक मूवीज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन