1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 में खान सर और जाकिर खान से पूछे गए ये 5 आसान सवाल, आप भी चुटकियां बजाकर दे देंगे जवाब

KBC 15 में खान सर और जाकिर खान से पूछे गए ये 5 आसान सवाल, आप भी चुटकियां बजाकर दे देंगे जवाब

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 26, 2023 02:34 pm IST,  Updated : Sep 26, 2023 02:34 pm IST

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के 31वें एपिसोड में खान सर और स्टैंड अप कॉमेडिन जाकिर खान का अमिताभ बच्चन ने जोरदार परिचय दिया। दोनों की मुश्किल जर्नी बताने के बाद सवाल पूछने का सिलसिला शुरू हुआ। शुरुआत में कई आसान सवाल पूछे गए।

kaun banega crorepati 15, Khan sir, Zakir Khan, amitabh bachchan- India TV Hindi
केबीसी 15 में आए खान सर और जाकिर खान। Image Source : INSTAGRAM

'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। इस लिस्ट में जसकरन और जसनिल का नाम शामिल है। दोनों ही 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचकर खेल क्विट कर दिया और 1 करोड़ रुपये के साथ अपने घर लौटे। बीते दिन सोमवार को हर बार की तरह स्पेशल गेस्ट आए। ये खास गेस्ट थे खान सर और स्टैंड अप कॉमेडिन जाकिर खान। 

कैसा रहा दोनों की जिंदगी का सफर

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के 31वें एपिसोड में खान सर और स्टैंड अप कॉमेडिन जाकिर खान ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। जाकिर खान ने बताया की तीन महीने तक बिना नौकरी के उन्होंने कैसे दिल्ली में गुजारा किया। इसके अलावा खान सर के बारे में खुद अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो 60 लाख से भी ज्यादा बच्चों को पढ़ा चुके हैं और 2 करोड़ से ज्यादा बच्चे उनके ऑनलाइन प्रोग्राम से जुड़े हैं। दोनों के सफर की जानकारी देने के बाद सवालों का दौर शुरू हुआ। खेल की शुरुआत में आसाव सवाल आए। 

पहला सवाल
ऐक्रेलिक और ऑयल इनमें से किसके प्रकार हैं

ऑप्शन्स

  • सॉस
  • रंग
  • कपड़े
  • फोन

सही जवाब- रंग

दूसरा सवाल
इनमें से किस पेशे का मुख्य कार्य सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होता है?

ऑप्शन्स

  • इन्फ्लुएंसर
  • चालक
  • माली
  • वकील

सही जवाब- इन्फ्लुएंसर

तीसरा सवाल
इनमें से क्या पारंपरिक रूप से 'चोखा' के साथ परोसा जाता है? (फोटो बेस्ड सवाल था।)

ऑप्शन्स

  • चित्र विकल्प A (नूडल)
  • चित्र विकल्प B (डोसा)
  • चित्र विकल्प C (लिट्टी)
  • चित्र विकल्प D (ब्रेड)

सही जवाब- चित्र विकल्प C (लिट्टी)

चौथा सवाल
यदि यह लंदन के लिए थेम्स और पेरिस के लिए सेन है, तो दिल्ली के लिए इनमें से क्या है?

ऑप्शन्स

  • यमुना
  • साउथ ब्लॉक
  • लाल किला
  • अरावली

सही जवाब- यमुना

पांचवा सवाल
चित्र में दिखाए गए सितार वादक कौन हैं? (फोटो बेस्ड सवाल था।)

ऑप्शन्स

  • उस्ताद रईस खान
  • उस्ताद शाहिद परवेज खान
  • उस्ताद विलायत खान
  • उस्ताद निशांत खान

सही जवाब- उस्ताद शाहिद परवेज खान

अमिताभ बच्चन को घर-घर में शो ने दिलाई अलग पहचान
बता दें, सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा शो  'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इस शो ने अमिताभ बच्चन को घर-घर में अलग पहचान दिलाई है। हॉटसीट पर बुलाने के उनके अंदाज से लेकर सवाल पूछने के स्टाइल ने लोगों को दीवाना बनाया। सोनी टीवी और सोनी लिव पर 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन दिखाया जा रहा है। रात 9 बजे से शो प्रसारित होता है।

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा को दुपट्टा सही करने पर मिली प्यार भरी किस, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कौन तय करता है KBC के आसान से लेकर कठिन सवाल? जानें पूरी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन