1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने पूछा साहित्य की दुनिया का ये सवाल, सही जवाब देने में छूटे कंटेस्टेंट के पसीने

KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने पूछा साहित्य की दुनिया का ये सवाल, सही जवाब देने में छूटे कंटेस्टेंट के पसीने

 Published : Sep 29, 2023 10:38 pm IST,  Updated : Sep 29, 2023 10:38 pm IST

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के 35 वें एपिसोड में मंडल कुमार नाम के कंटेस्टेंट के साथ मजेदार अंदाज में गेम खेला। यहां साहित्य से जुड़ा एक कठिन सवाल पूछा गया।

KBC 15 - India TV Hindi
KBC 15 Image Source : SONY TV

नई दिल्ली: 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन चल रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। इस लिस्ट में जसकरन और जसनिल का नाम शामिल है। शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने बिहार से आए कंटेस्टेंट मंडल कुमार नाम के साथ ऐसा गेम खेला जिसे देखने वालों ने भी खूब एंजॉय किया। 

6 लाख 40 हजार का सवाल

किस हिंदी लेखक ने अपनी पुस्तक 'विकलांग श्रद्धा का दौर' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था?

ऑप्शन्स

A. शरद जोशी 

B. मोहन राकेश
C. बाबा नागार्जुन
D. हरिशंकर परसाई

सही जवाब- D. हरिशंकर परसाई

इस जवाब को देने को लिए मंडल कुमार ने ऑडियंस पोल का सहारा लिया, जिसके बाद उन्हें सही जवाब मिला। जनता के जवाब के साथ जाकर मंडल कुमार ने 6 लाख 40 हजार की रकम अपने नाम कर ली। 

12 लाख 50 हजार का सवाल 

लुप्तप्राय पक्षी नार्कोन्डम हॉर्नबिल किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का एक स्थानीय पक्षी है?

ऑप्शन्स

A. लद्दाख
B. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
C. नागालैंड 
D. केरल

सही जवाब- B. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

लेकिन अफसोस कि मंडल कुमार इस सवाल का सही जवाब देने से पहले ही गेम से क्विट कर गए। लेकिन जब उनसे एक किसी जवाब को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने सही जवाब ही चुना। खैर मंडल रिस्क नहीं लेना चाहते थे वह 6 लाख 40 हजार लेकर गेम से बाहर हुए। 

'बिग बॉस 16' की अर्चना गौतम के पिता के साथ हुई मारपीट, कांग्रेस कार्यालय में की गईं हदें पार

'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के स्टार्स ने मिलकर मचाई धूम, गणपति विसर्जन में हुए स्पॉट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन