1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 12: खतरों से खेलने के लिए तैयार है रोहित शेट्टी की नई गैंग, जानिए कब शुरू होगा यह शो

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों से खेलने के लिए तैयार है रोहित शेट्टी की नई गैंग, जानिए कब शुरू होगा यह शो

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 14, 2022 05:24 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 06:42 pm IST

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के इस नए रियलिटी शो के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस शो की प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

 Khatron Ke Khiladi 12- India TV Hindi
 Khatron Ke Khiladi 12 Image Source : INSTAGRAM/ROHIT SHETTY

Highlights

  • रोहित शेट्टी का शो कलर्स पर दिखाया जाएगा
  • इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है
  • इसका प्रीमियर 2 जुलाई को किया जाएगा

Khatron Ke Khiladi 12:  रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ी झलकियां भी दिखाई दे रही हैं। अब शो के मेकर्स ने आखिरकार खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रीमियर की तारीख और टेलीकास्ट की टाइमिंग की ऐलान कर दिया है। रुबीना दिलैक, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, सृति झा जैसे कलाकारों से सजी इस रियलिटी शो की बारे में आइए जानते हैं।

कब होगा खतरों के खिलाड़ी 12 का प्रीमियर

खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड प्रीमियर 2 जुलाई 2022 को रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। यह शो हर शनिवार और रविवार को इसी समय दिखाया जाएगा।

कहां देखें खतरों के खिलाड़ी 12 का प्रीमियर?
खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड प्रीमियर कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा शो के एपिसोड्स को वूट एप पर भी देखा जा सकता है।

रिलीज किया गया शो का प्रोमो


शो के मेकर्स ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 का एक नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। रिलीज प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी लोगों से आने वाले खतरों के बारे में अपने ही स्टाइल में आगाह कराते हुए नजर आ रहे हैं।  

ये भी पढ़िए -

सलमान खान को बिश्नोई गिरोह ने क्यों भेजा था धमकी भरा खत? महाराष्ट्र गृह विभाग ने बताई इसकी वजह

बर्गर किंग ने जुगाड़ से कराया था Hrithik Roshan से अपना एड, ऋतिक ने कहा- ये ठीक नहीं किया

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मिली बेल, ड्रग्स में हिरासत में लिया गया था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन