Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 13: क्या मगर रानी दिव्यांका त्रिपाठी के वार से बच पाएगे शिव ठाकरे! स्टंट के बीच होगा बड़ा धमाका

Khatron Ke Khiladi 13: क्या मगर रानी दिव्यांका त्रिपाठी के वार से बच पाएगे शिव ठाकरे! स्टंट के बीच होगा बड़ा धमाका

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Sep 19, 2023 06:09 am IST, Updated : Sep 19, 2023 06:12 am IST

Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे 'खतरों के खिलाड़ी 13' के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। इस शो में अब उनकी टक्कर मगर रानी दिव्यांका त्रिपाठी से होने वाली है, जो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं। शिव ठाकरे और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच महा मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

Khatron Ke Khiladi 13, Shiv Thakar, Divyanka Tripathi, kkk13 - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोशल मीडिया पर आए दिन 'खतरों के खिलाड़ी 13' से जुड़ी कई शानदार अपडेट सामने आती रहती है। वहीं इस हफ्ते रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस हफ्ते शो से एक और कंटेस्टेंट शीजान खान का पत्ता कट चुका है। अब इस शो में सौंदस मौफाकिर, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, रशमीत कौर, डिनो जेम्स, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। 'खतरों के खिलाड़ी 13'  में चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री लेने वाली मगर रानी ने कंटेस्टेंट्स की हालत खराब कर दी है। इस हफ्ते शो में दिव्यांका त्रिपाठी और शिव ठाकरे के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। 

दिव्यांका त्रिपाठी का शिव ठाकरे पर वार 

टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक 'खतरों के खिलाड़ी 13' में शिव ठाकरे और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच महा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। शिव ठाकरे और दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इस शो में अब दोनों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। मगर रानी दिव्यांका त्रिपाठी को'खतरों के खिलाड़ी 11' में देखा गया था। वहीं दोनों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको मजा आ जाएंगा। 

स्टंट के बीच होगा बड़ा धमाका
'खतरों के खिलाड़ी 13' का ये सीजन दर्शकों को बहुत एंटरटेन कर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी जानी मानी हस्तियां को शो में फिनाले तक पहुंचने के लिए कड़ी महेनत कर रहे हैं। शो के मेकर्स ने कलर्स के इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आप बहुत खुश होने वाले हैं। इस वीडयो में आपको शिव ठाकरे और दिव्यांका त्रिपाठी खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स दोनों को स्पोर्ट करते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में जैसा की आप देख सकते हैं दिव्यांका त्रिपाठी शो के सबसे दमदार कंटेस्टेंट शिव ठाकरे को चैलेंज करती दिखाई देती हैं। 

खतरों के खिलाड़ी 13 का सोशल मीडिया पर जलवा 
'खतरों के खिलाड़ी 13' अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रोहित शेट्टी इस शो में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब एंटरटेन कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही इसे जियो सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं।  

ये भी पढ़ें-

Parineeti Chopra-Raghav Chadha के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, जोरों शोरों से हो रही है तैयारी

Shruti Haasan का पीछा करते-करते एयरपोर्ट पहुंचा अनजान शख्स, एक्ट्रेस ने पब्लिक प्लेस पर ही लगा दी क्लास

Aashiqui 3 Leaked Audio: कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' का गाना हुआ लीक! फैंस के बीच अरिजीत सिंह और अंकित तिवारी को लेकर मची हलचल

 

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement