1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aashiqui 3 Leaked Audio: कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' का गाना हुआ लीक! फैंस के बीच अरिजीत सिंह और अंकित तिवारी को लेकर मची हलचल

Aashiqui 3 Leaked Audio: कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' का गाना हुआ लीक! फैंस के बीच अरिजीत सिंह और अंकित तिवारी को लेकर मची हलचल

 Published : Sep 18, 2023 06:44 pm IST,  Updated : Sep 18, 2023 07:00 pm IST

Aashiqui 3 Leaked Audio: 'आशिकी 3' का एक गाना सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस गाने को लेकर फैंस के बीच अरिजीत सिंह और अंकित तिवारी को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल प्ले करने वाले हैं।

Kartik Aaryan Aashiqui 3 leaked song Ankit Tiwari Arijit Singh - India TV Hindi
Ankit Tiwari and Arijit Singh Image Source : DESIGN.PHOTO

Aashiqui 3 Leaked Audio: 'आशिकी 3' के रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर रोज नई-नई अपडेट सामने आ रही है। फिल्म 'आशिकी 3' जहां कई दिनों से फैंस के बीच लीड एक्ट्रेस को लेकर चर्चा में रही तो वहीं अब ये फिल्म अपने गाने के लीक होने के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' का एक गाना सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसे लेकर लोगों के बीच काफी हलचल देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अरिजीत सिंह और अंकित तिवारी को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। यहां जानें क्या है पूरा मामला... 

'आशिकी 3' का गाना हुआ लीक

रेडिट सबग्रुप बॉलीब्लाइंड्सएनगॉसिप पर एक छोटी क्लिप शेयर की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' का पहला गाना लीक हो गया है। अरिजीत सिंह को लीक हुए गाने में सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज सुनी जा सकता है और इस बात को लेकर नेटिजन्स के बीच बहस छीड़ गई है। उनमें से एक ने लिखा, 'क्या अरिजीत की आवाज से कोई नहीं थक गया?', जबकि दूसरे ने कहा, 'अरिजीत को थोड़ा आराम दीजिए।'

Aashiqui 3 Leaked Audio
Image Source : INSTAGRAMAashiqui 3 Leaked Audio

अरिजीत सिंह और अंकित तिवारी को लेकर मची हलचल
हालांकि सिंगर प्रीतम के फैन क्लब ने दावा किया है कि यह एक नकली क्लिप है। प्रीतम ने अभी तक 'आशिकी 3 पर काम करना शुरू नहीं किया है। कोई भी गाना ऐसे लीक नहीं हो सकता है। इसलिए सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई किसी भी चीज पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। इस लीक क्लिप के बारे में प्रीतम, अरिजीत सिंह और अनुराग बसु की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आशिकी 3 के बारे में 
बता दें कि अभी तक फिल्म 'आशिकी 3' की लीड एक्ट्रेसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाले हैं और ये खबर खुद एक्टर ने फैंस फैंस को दी थी। साल 2013 में 'आशिकी 2' रिलीज हुई थी, इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' का पिछले साल 2022 में अनाउंसमेंट किया गया था। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस करने वाली है। 

ये भी पढ़ें-

Ganapath New Poster Out: 'गणपथ' से टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Swara Bhaskar को पति फहद अहमद ने दिया सरप्राइज, एक्ट्रेस ने शेयर की बेबी शॉवर की खूबसूरत झलक

तीज पर सुने अक्षरा सिंह और आम्रपाली के ये भोजपुरी सुपरहिट गाने, सुनते ही भक्ति में हो जाएंगे लीन

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन