1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खतरों के खिलाड़ी 14' में शुरू हुई इस कंटेस्टेंट की प्रेम कहानी, स्टंट छोड़ रोमांस करते आया नजर

'खतरों के खिलाड़ी 14' में शुरू हुई इस कंटेस्टेंट की प्रेम कहानी, स्टंट छोड़ रोमांस करते आया नजर

 Published : Aug 05, 2024 10:16 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 10:16 pm IST

'खतरों के खिलाड़ी 14' में अभिषेक कुमार स्टंट छोड़ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शालीन भनोट को अपने रोमांटिक सपने के बारे में बताया है। सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार का रोमांटिक चर्चा में बना हुआ है।

Khatron Ke Khiladi 14- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 14 Image Source : INSTAGRAM

'खतरों के खिलाड़ी 14' लड़ाई-झगड़ों और विवादों को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो से पहले कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा शिंदे बेघर हो चुकी हैं। वहीं इन दिनों ये शो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। हर गुजरते एपिसोड के साथ यह शो काफी रोमांचक होता जा रहा है। शो में शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार से लेकर आसिम रियाज तक जैसे कई चर्चित सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। इस बीच अब अभिषेक कुमार को 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सेट पर स्टंट छोड़ रोमांस करते देखा गया है।

शो में शुरू हुई इस कंटेस्टेंट की प्रेम कहानी

'खतरों के खिलाड़ी 14' के निर्माताओं ने अभिषेक कुमार और शालीन भनोट का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जो बहुत ही मजेदार है। ये नया प्रोमो देख आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। रोहित शेट्टी के शो के नए प्रोमो में, अभिषेक, गश्मीर के बारे में एक रोमांटिक कहानी सुनाते हैं, जिसमें शालीन गश्मीर का किरदार निभाते हैं। वहीं अब अभिषेक का एक और रोमांस करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक लड़की के साथ रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं शालीन भनोट को भी अपनी प्रेम कहानी सुनाते दिखाई देते हैं।

स्टंट छोड़ रोमांस करते दिखें अभिषेक

अभिषेक कुमार अपनी रोमांटिक कहानी शालीन भनोट को सुनाते हैं। वह कहते हैं कि, 'उसने मेरा माइक ठीक किया भाई...' वहीं इस पर शालीन कहते हैं, 'अरे क्या बात है।' इसके बाद अभिषेक कुमार अपनी काल्पनिक प्रेम कहानी में खो जाते हैं। वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 14' में अभिषेक कुमार को स्टंट भी बहुत मजेदार तरीके से करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस शो के प्रोमो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी 14 कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का प्रीमियर 27 जुलाई, 2024 को हुआ। स्टंट-आधारित शो में असीम रियाज और शिल्पा शिंदे बाहर हो चुके हैं। वहीं अब शो में अभिषेक कुमार, अदिति शर्मा, गशमीर महाजनी, करण वीर मेहरा, केदार आशीष मेहरोत्रा, नियति फतनानी, सुमोना चक्रवर्ती, शालीन भनोट, कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच टक्कर है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन