1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी की फेमस बहू शिवांगी जोशी को झेलने पड़े करंट के झटके, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

टीवी की फेमस बहू शिवांगी जोशी को झेलने पड़े करंट के झटके, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

 Published : Jun 20, 2022 06:28 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 06:33 pm IST

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को स्टंट में झेलने पड़े करंट के झटके फिर भी शिवांगी जोशी ने बहादुरी से मुश्किल टास्क को किया पुरा,फैंस ने की जमकर तरीफ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं।

Shivangi Joshi- India TV Hindi
Shivangi Joshi Image Source : INSTAGRAM/SHIVANGIJOSHI18

Khatron ke khiladi 12: टीवी की फेमस बहू शिवांगी जोशी को झेलने पड़े करंट के झटके, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

रोहित शेट्टी के स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी'  का इंतजार लोगों को बड़ी बेताबी से रहता है। खतरों के खिलाड़ी 12 2 जुलाई से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शो की शूटिंग जोरों पर चल रही है। KKK12 के कई प्रोमो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। 'खतरों के खिलाडी 12' में आरती सिंह, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, तुषार कालिया, पवित्र पुनिया, उर्वशी ढोलकिया, एरिका फर्नांडिस और परस छाबड़ा जैसे कई टीवी सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट करते नज़र आने वाले हैं।

इन सभी कंटेस्टेंट्स में से एक नाम टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा शिवांगी जोशी भी हैं। शिवांगी जोशी को बहादुरी से मुश्किल टास्क करता देख फैंस उनसे काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शिवांगी का प्रोमो वीडियो छाया हुआ हैं, फैंस शिवांगी के प्रोमो वीडियो  को बेस्ट बताया जा रहा हैं और फैंस प्रोमो वीडियो की जमकर तरीफ भी कर रहे हैं।

शिवांगी के प्रोमो वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है :

स्टंट करते हुए शिवांगी को कई बार करंट के जोरदार झटके लगते हैं और उनकी चीखें निकलती हैं।

लेकिन शिवांगी हार नहीं मानती और पूरे हिम्मत के साथ मुश्किल स्टंट को करती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं।

ये भी पढ़िए

शहनाज गिल ने दुल्हन के रूप में किया रैंप पर डेब्यू, शोस्टॉपर बनकर किया सिद्धू मूसेवाला के गाने पर डांस

Malaika Arora In Bikini : मलाइका अरोड़ा के बिकिनी अवतार ने ढाया कहर, लेटेस्ट पिक हुई वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन