1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कृष्णा अभिषेक की बीवी ने माधुरी दीक्षित का स्टाइल किया कॉपी, 32 सेकंड का डांस वीडियो मचा रहा धूम

कृष्णा अभिषेक की बीवी ने माधुरी दीक्षित का स्टाइल किया कॉपी, 32 सेकंड का डांस वीडियो मचा रहा धूम

 Published : Dec 22, 2025 04:07 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 04:07 pm IST

कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह माधुरी दीक्षित के 'चने के खेत में' गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

madhuri dixit- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित का लुक कश्मीरा शाह ने कॉपी किया Image Source : SCREEN GRAB FROM LAUGHTER CHEFS

माधुरी दीक्षित एक मशहूर भारतीय एक्ट्रेस हैं जो हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। माधुरी न सिर्फ अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर है, बल्कि उनका स्टाइलिश लुक भी लोगों के बीच चर्चा में रहता है। अब उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है, जिस पर लोग जमकर इंस्टाग्राम रील बना रहे हैं। इसी बीच, अब कृष्णा अभिषेक की बीवी कश्मीरा शाह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हूबहू माधुरी दीक्षित जैसी लग रही है और उनके पॉपुलर गान 'चने के खेत में' पर डांस कर रही हैं। इंटरनेट पर एक्ट्रेस कश्मीरा का ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

माधुरी दीक्षित का लुक कश्मीरा शाह ने किया कॉपी

लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है, जो टीआरपी लिस्ट में भी छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर भी ये शो लोगों के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में माधुरी दीक्षित अपनी नई वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' का प्रोमोशन करने के लिए इस शो में आई थी, जहां उन्होंने सभी के साथ जमकर डांस और मस्ती की। वहीं 'लाफ्टर शेफ 3' की सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स ने माधुरी का अलग-अलग लुक कॉपी कर उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश की, लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी का लुक एक्ट्रेस को पसंद आया तो वो थीं कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा। इस दौरान कश्मीरा शाह ने फिल्म 'अंजाम' के गाने चने के खेत वाला माधुरी दीक्षित का लुक रीक्रिएट किया।

चने के खेत पर जमकर नाचीं कश्मीरा शाह

कश्मीरा शाह ने माधुरी दीक्षित का लुक बहुत ही खूबसूरत तरीके से कॉपी किया था। वह बिल्कुल माधुरी जैसा लहंगा चोली पहने बालों में गजरा लगाए दिखीं। कृष्णा अभिषेक की बीवी ने माधुरी दीक्षित के गाने 'चने के खेत में' पर शानदार डांस किया। उन्होंने एक्ट्रेस का हर स्टाइल कॉपी करने की कोशिश की। लाफ्टर शेफ 3 के सेट पर सभी ने उनके डांस और लुक की तारीफ की और माधुरी को भी कश्मीरा का ये रंग-रूप पसंद आया। सोशल मीडिया पर 32 सेकंड के इस डांस वीडियो ने तहलका मचा दिया है। 

लाफ्टर शेफ 3 के धांसू शेफ

इस बार शो में पुराने और नए दोनों चेहरे देखने को मिलेंगे। एल्विश, कश्मीरा, कृष्णा, ईशा मालवीय, अभिषेक, समर्थ, विवियन डीसेना, करण कुंद्रा, देबिना, गुरमीत, ईशा सिंह और जन्नत जुबैर जैसे कई सितारे हैं। कश्मीरा और कृष्णा की जोड़ी तीसरे सीजन में लगातार बनी हुई है।

ये भी पढे़ं-

धनश्री वर्मा-युजवेंद्र चहल से लेकर तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा तक, 2025 में अलग हुए ये कपल्स

चॉल में जन्मा स्टार किड, मां-बाप दोनों थे स्टार, फिर भी देखी गरीबी, कॉमिक टाइमिंग से बनाया दीवाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन