Highlights
- इस बेबी शावर फंक्शन में एक्ट्रेस गुलाबी रंग के गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
- पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल ने गोद भराई की रस्मों के बाद बेबी शावर पार्टी रखी थी।
टीवी एक्ट्रेस और 'कुमकुम भाग्य' फेम पूजा बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने काफी समय पहले ही अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर खास दिन की झलक शेयर की हैं। इस बेबी शावर फंक्शन में एक्ट्रेस गुलाबी रंग के गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं।
Related Stories
पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल ने गोद भराई की रस्मों के बाद बेबी शावर पार्टी रखी थी। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक खूबसूरत केक है जिस पर बेबी ब्वॉय और गर्ल डॉल्स के साथ पिंक और ब्लू बैलून सजाए गए हैं। इस तस्वीर में पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल केक के सामने एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
पूजा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों मे वो मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। संदीप फ्लोरल व्हाइट शर्ट पहने काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैन्स और फॉलोअर्स को हमेशा अपडेट देती रहती हैं। पूजा ने अपनी मेहंदी और रंगे बालों की तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, 'और इसे के साथ शुरू होता है.. जूनियर जल्द ही आ रहा है।'
पूजा बनर्जी 'कुमकुम भाग्य' में रिया का किरदार निभा रही हैं। इन्हें दर्शक भी बहुत पसंद करते हैं। फिलहाल पूजा बनर्जी आने वाले बेबी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
'सुपरस्टार सिंगर' दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार
Bigg Boss 15 : सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के लिए ये अभिनेत्री थी पहली पसंद, खुद अभिनेता ने किया खुलासा
'बिग बॉस 15' के सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले कंटेस्टेंट बनें उमर रियाज, किया गया सम्मानित