1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कुंडली भाग्य' की प्रीता बनी मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, वीडियो के साथ दी गुडन्यूज

'कुंडली भाग्य' की प्रीता बनी मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, वीडियो के साथ दी गुडन्यूज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 03, 2024 01:46 pm IST,  Updated : Dec 03, 2024 01:46 pm IST

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या मां बन गई हैं। श्रद्धा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है और ये खुशखबरी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर करते हुए बच्चों के जन्म की अनाउंसमेंट की है।

shraddha arya- India TV Hindi
श्रद्धा आर्या बनीं मां। Image Source : INSTAGRAM

कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की है। श्रद्धा आर्या मां बन गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। खास बात तो ये है कि श्रद्धा के घर एक नहीं बल्कि डबल खुशियों ने दस्तक दी है। जी हां, अभिनेत्री ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी एक वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने दी। उन्होंने हॉस्पिटल से अपने बच्चों की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है।

मां बनीं श्रद्धा आर्या

श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने दोनों बच्चों को अपने गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है और अब उनकी फैमिली कम्प्लीट हो गई है। वीडियो शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा- 'खुशियों के दो छोटे-छोटे बंडल ने हमारे परिवार को पूरा बना दिया है। हमारा दिल दोगुना भरा हुआ है!'

श्रद्धा आर्या ने 29 नवंबर को अपने बच्चों को जन्म दिया

श्रद्धा ने 29 नवंबर को अपने बच्चों को जन्म दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पोस्ट के साथ मार्क की है। वीडियो में श्रद्धा के आस-पास ब्लू और पिंक कलर के बलून नजर आ रहे हैं, वहीं श्रद्धा ने अपने दोनों बच्चों को गोद में ले रखा है। बेटी को पिंक कलर के कपड़े में और बेटे को ब्लू कलर के कपड़े में लपेटे श्रद्धा दोनों पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।

सेलिब्रिटी दोस्तों ने दी बधाई

श्रद्धा आर्या के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें उनके कई फैंस और सेलिब्रिटी दोस्त बधाई दे रहे हैं। रिद्धिमा पंडित, दीप्ति भटनागर, पवित्रा पुनिया, माही विज, धीरज धूपर जैसे कई कलाकारों ने कमेंट करते हुए श्रद्धा को मां बनने की बधाई दी है। बता दें, श्रद्धा ने 2021 में नेवी अफसर राहुल शर्मा के साथ शादी की थी। शादी के 3 साल बाद अब उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन