'लॉक अप: सच या सजा' के हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा ने दावा किया कि एक्टर कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी को धोखा देकर उनके साथ रिश्ता बनाया था। कुशल अभी 'अलायंस' में हैं और श्रेया के दावों पर अपना पक्ष नहीं रख पा रहे हैं। वहीं उनकी बहन टीना टंडन उनके बचाव में सामने आई हैं। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले कुशल का पक्ष भी सुनें। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं इसलिए बोल रही हूं ताकि सच शोर-शराबे में खो न जाए।'
बहन टीना ने कुशल टंडन का किया बचाव
शुक्रवार को कुशाल टंडन की बहन टीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई का बचाव किया। उन्होंने लिखा, 'अफवाहें तो उड़ती रहती हैं, लेकिन सच अपनी जगह मजबूती से खड़ा रहता है। मैं आम तौर पर ऐसी बातों पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहती, लेकिन मेरे भाई कुशल और उनके पुराने रिश्ते के बारे में हाल ही में कही गई बातें सच नहीं हैं। ज्यादा से ज्यादा ये कहानी का सिर्फ एक पहलू हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा, 'क्योंकि वह शो में हैं और खुद जवाब नहीं दे सकते इसलिए मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि वे दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही कोई राय बनाएं। निष्पक्षता यहीं से शुरू होती है। उन सभी का शुक्रिया जो अंदाज़ा लगाने के बजाय समर्थन चुन रहे हैं।'
श्रेया कालरा ने कुशाल टंडन की खोली पोल
उनका यह बयान तब आया, जब श्रेया कालरा ने दावा किया कि कुशल ने उन्हें सोशल मीडिया पर DM किया था और उनके साथ फ्लर्ट किया था, जबकि उस समय वह अपने शो 'बरसातें – मौसम प्यार का' के प्रोमो की शूटिंग के बाद शिवांगी को डेट कर रहे थे। श्रेया ने आगे दावा किया कि उस समय कुशल और शिवांगी पहले से ही एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। हालांकि, उन्हें शुरू में इस बात की जानकारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही उन्हें उनके रिश्ते के बारे में पता चला वह पीछे हट गईं। श्रेया ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह बाद में शो के सेट पर शिवांगी से मिलीं तो एक्ट्रेस ने उन्हें बताया कि कुशल ने दावा किया था कि श्रेया ने ही सबसे पहले उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज और फॉलो किया था।
ये भी पढे़ं - गोविंदा की 'लॉक अप 2' में धमाकेदार एंट्री, देख खिलखिला उठीं सुनीता आहूजा, हीरो नंबर 1 के बयान ने बटोरी सुर्खियां