क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट में जब से आकाशदीप सहगल की एंट्री हुई है तब से वह अपने लुक और उम्र को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह पहले अंश गुजराल के किरदार से चर्चा में आए थे और अब उनके बेटे रियो की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। हाल ही में 51 साल के आकाशदीप को तुलसी के पोते के किरदार में देखकर दर्शकों के होश उड़ गए और अब आकाशदीप की मां बनी परख मदान चर्चा में हैं, जो उनसे असल जिंदगी में 8 साल छोटी हैं। एक्ट्रेस इस ऐज-गैप के बारे में खुलकर बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने यह किरदार क्यों चुना?
8 साल छोटी एक्ट्रेस बनीं आकाशदीप सहगल की मां
आकाशदीप के माता-पिता के रोल में जिन्हें कास्ट किया गया है, उनकी उम्र भी एक्टर से काफी कम है और इस वजह से वह एक बार फिर खबरों में बने हुए हैं। जी हां, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में परख मदान, आकाशदीप की मां के रोल में हैं जो उनसे 8 साल छोटी हैं। ऐसे में लोग शो की कास्टिंग को लेकर मेकर्स से सवाल कर रहे हैं। इसी बीच, ऐज-गैप को लेकर ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस परख मदान ने इस पर रिएक्ट किया है।
आकाशदीप की मां बनाने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
आकाशदीप के बाद अब परख मदान ने अपनी कास्टिंग पर हो रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। जूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें अपने से बड़े एक्टर की मां बनने में कोई परेशानी नहीं है, बल्कि ये बतौर कलाकार उनके काम का जरूरी हिस्सा है। परख ने कहा, 'मुझे ये रोल करने में कोई दिक्कत नहीं है। किरदार कितना पुराना दिखेगा या कैसा लगेगा, ये सब क्रिएटिव टीम देखती है... सारे उनके फैसले होते हैं। मुझे उन पर पूरा विश्वास है।'
ये भी पढे़ं-
मायानगरी में मनीषा रानी ने खरीदा अपना आलीशान घर, सपनों के आशियाने की दिखाई झलक