आकाशदीप सहगल की 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी से दर्शकों को जबरदस्त झटका लगा है। कुछ दिन पहले, जिस एपिसोड में उनके किरदार की एंट्री हुई थी। वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी विरानी के बेटे अंश गुजराल का किरदार निभाया था। अब इस रीबूट में उन्होंने तुलसी के पोते के तौर पर शो में वापसी की है। इंटरनेट पर कई लोगों को लगा कि एक्टर 51 साल के इस रोल के लिए बहुत ज्यादा बूढ़े लग रहे हैं।
आकाशदीप सहगल ने कमबैक पर की बात
अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट में इन रिएक्शन्स पर बात की। उन्होंने लिखा, 'आप सभी के साथ इस खूबसूरत सफर को शेयर करने में बहुत खुशी मिल रही है। हाल ही में मेरी साची के साथ बहुत प्यारी और दिल को छू लेने वाली बातचीत हुई। हमने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में वापसी की किस्मत, अंश से रेयांश बनने के लिए जरूरी खूबसूरत आध्यात्मिक बदलाव और उस विरासत में वापस आने पर मुझे जो गहरा आभार महसूस हो रहा है, जिसका हम सभी के लिए बहुत मतलब है। इन सब पर बात की। कभी-कभी, जब ये बातचीत दुनिया के साथ शेयर की जाती है तो ध्यान अपने आप ही बाहरी शोर या पब्लिक स्पेस में मौजूद पल भर की परछाइयों की तरफ चला जाता है और यह बिल्कुल ठीक है। मैं पूरी करुणा और समझ के साथ इसे स्वीकार करता हूं।'
आकाशदीप सहगल ने अंश पर कहा
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मैं हमेशा अपने प्यारे फैंस को हमारे बीच के जुड़ाव की असली वजह याद दिलाना चाहता हूं: यह पूरी तरह से कला, मन की शांति और एक दमदार नए किरदार में सच्चे प्यार को उतारने के बारे में था। बाहर का शोर-शराबा तो बस यही साबित करता है कि यह ईश्वरीय रोशनी कितनी खूबसूरती से चमक रही है।' कुछ दिन पहले एक इंस्टाग्रम पोस्ट में एक्टर ने लिखा था, 'कुछ अध्याय कभी खत्म नहीं होते, वे बस सही समय का इंतजार करते हैं ताकि वे फिर से जुड़ सकें। 18 साल बाद वह बिछड़ा हुआ अपनापन शांति निकेतन लौट आया है।'
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की धांसू कास्ट
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' भारतीय टेलीविजन के सबसे मशहूर शो में से एक रहा है, जो 2000 से 2008 तक स्टार प्लस पर दिखाया गया था। स्मृति ईरानी ने तुलसी विरानी का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शकों के दिलों में उनकी एक खास जगह बन गई। एकता कपूर द्वारा फिर से शुरू किया गया KSBKBT 2 कई जाने-पहचाने चेहरों को वापस लाता है, जिनमें केतकी दवे, कमलिका गुहा ठाकुरता, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और शक्ति आनंद शामिल हैं, जो अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभा रहे हैं। साथ ही, इस नए सीजन में रोहित सुचांती, अमन गांधी, शगुन शर्मा और तनीषा मेहता जैसे कलाकार भी हैं।
ये भी पढे़ं-
'राजा शिवाजी' की सफलता से गदगद हुए रितेश देशमुख, फैंस से स्पॉइलर न शेयर करने की अपील