1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KSBKBT 2: जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा मिहिर, सर्जरी से पहले तुलसी का हुआ बुरा हाल

KSBKBT 2: जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा मिहिर, सर्जरी से पहले तुलसी का हुआ बुरा हाल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Feb 09, 2026 07:06 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 07:06 pm IST

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में मिहिर के हॉस्पिटल में भर्ती होने से माहौल काफी हैरान-परेशान कर देने वाला हो गया। तुलसी को अपकमिंग एपिसोड में फूट-फूटकर रोते देखा जाएगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
तुलसी को लगा झटका Image Source : INSTAGRAM/@BALAJITELEFILMSLIMITED

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों न सिर्फ टीआरपी लिस्ट में बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज कर रहा है। इसका हर एपिसोड लोगों को इमोशनली कहानी से जोड़े हुए है। कहानी को ज्यादा शानदार बनाने के लिए मेकर्स थोड़ा और टेंशन जोड़ रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड बहुत इंटेंस था, जब मिहिर के बारे में तुलसी को पता चलता है। मिहिर के हॉस्पिटल में भर्ती होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुहास, जो गिल्ट और डर से परेशान था। मिहिर के एक्सीडेंट के पीछे की सच्चाई सामने आने को लेकर वह परेशान दिखाई देने वाला है। इस दुख की घड़ी में तुलसी और नोइना के रिश्ते में कुछ हैरान करने वाले बदलाव दिखाई देंगे।

मिहिर के एक्सीडेंट से सदमे में तुलसी

मिहिर की सर्जरी से पहले बहुत बड़ा नाटक देखने को मिलने वाला है। तुलसी और नोइना हॉस्पिटल में साथ दिखाई देने वाली है, जिसके कारण आने वाले एपिसोड और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाले हैं। अब दर्शक यह जानने के लिए बेताब हो गए कि क्योंकि सास भी 2 में आगे क्या होगा? मिहिर के अचानक एक्सीडेंट से तुलसी घबरा जाती है। अंगद, वृंदा और बाकी परिवार वाले उसके पास रहने के लिए हॉस्पिटल पहुंच जाते हैं। इस बीच, सुहास, जो रणविजय के साथ है और ज्यादा परेशान हो जाता है। उसे डर है कि अगर मिहिर के एक्सीडेंट में उसकी भागीदारी की सच्चाई सामने आई तो क्या होगा। जैसे-जैसे टेंशन बढ़ती है। रणविजय भी हॉस्पिटल पहुंच जाता है।

खतरे में मिहिर की जिंदगी

अस्पताल में मिहिर की हालत गंभीर बताई जाएगी। चोट लगने के बावजूद वह तुलसी की साड़ी का पल्लू कसकर पकड़े रहता है और जब तुलसी उसके पास रोने लगती है तो वह उसे छोड़ने से मना कर देता है। यह भावुक पल तब हैरान कर देता है, जब नोइना आती है और तुलसी चुपचाप अपना पल्लू छुड़ा लेती है।

तुलसी-नोइना के रिश्ते में बदलाव

तुलसी अस्पताल की सारी औपचारिकताएं संभालती है और मिहिर का एडमिशन फॉर्म भरती है, जिसमें मरीज के साथ रिश्ते वाले कॉलम में पत्नी लिखती है। जब नोइना एक अलग फॉर्म भरने की कोशिश करती है तो उसे एहसास होता है कि उसे मिहिर के ब्लड ग्रुप या उसकी एलर्जी जैसी जरूरी बातें नहीं पता हैं। उसकी परेशानी देखकर तुलसी आगे आती है और नोइना को भरोसा दिलाती है कि सब ठीक हो जाएगा। वह मिहिर के बारे में सभी जरूरी जानकारी देकर उसकी मदद करती है। भावनाओं से अभिभूत होकर नोइना रो पड़ती है और तुलसी को धन्यवाद कहते हुए गले लगा लेती है।

अस्पताल में होगा नया ड्रामा

मुन्नी अपने मंगेतर राहुल के साथ अस्पताल पहुंचती है तो मिताली राहुल को मुन्नी और ऋतिक के अतीत के बारे में बताकर एक बड़ा खुलासा करती है, जिससे पता चलता है कि मुन्नी ने एक बार ऋतिक के संपर्क में रहने के लिए एक नकली सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था। इस खुलासे से राहुल हैरान रह जाता है। इसके तुरंत बाद, रणविजय भी अस्पताल पहुंचता है, लेकिन ऋतिक उसे जबरदस्ती वहां से भेज देता है। इस बीच, सुहास, जो रणविजय के साथ है और बहुत परेशान है। उसे डर है कि अगर मिहिर के एक्सीडेंट में उसकी भूमिका का सच सामने आया तो क्या होगा। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है, रणविजय भी अस्पताल पहुंच जाता है।

ये भी पढे़ं-

YRKKH: अच्छे माता-पिता बनने में चूक गए अभिरा-अरमान? ये ट्विस्ट पलट देगा मायरा-मुक्ति की दुनिया

वैलेंटाइन वीक में मिस नहीं करने वालीं 7 रोमांटिक फिल्में, रेटिंग भी हैं जबरदस्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन