Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'महाभारत' की कुंती बनकर मिला फेम, भाई-बहन से हुई अनबन, अब क्यों चर्चा में है ये एक्ट्रेस?

'महाभारत' की कुंती बनकर मिला फेम, भाई-बहन से हुई अनबन, अब क्यों चर्चा में है ये एक्ट्रेस?

Written By: Priya Shukla Published : Aug 24, 2025 10:15 am IST, Updated : Aug 24, 2025 10:23 am IST

बिग बॉस 19 के ऐलान के बाद से ही दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि इस सीजन में कौन-कौन से सितारे हिस्सा लेने वाले हैं? बिग बॉस 19 के संभावित कंटेस्टेंट्स में एक नाम की काफी चर्चा है और वो हैं शफक नाज। शफक पिछले दिनों अपने भाई-बहन से विवाद को लेकर काफी चर्चा में रही हैं।

Shafaq Naaz- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHAFAQNAAZ777 शफक नाज।

लोकप्रिय टीवी रियेलिटी शो 'बिग बॉस' का बहुप्रतीक्षित सीजन 'बिग बॉस 19' नए ड्रामा, नई थीम और शानदार हाउस डिजाइन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार फिर सुपरस्टार सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे, जिसका प्रीमियर आज यानी 24 अगस्त, 2025 को होगा। इस बीच शो के कंटेस्टेंट्स की भी काफी चर्चा है। बिग बॉस 19 में अवेज दरबार, गौरव खन्ना, शहनाज गिल के भाई शहबाज और अमाल मलिक जैसे सेलेब्स की एंट्री की चर्चा है। इन सबके बीच शफक नाज के नाम की भी काफी चर्चा रही। लेकिन, अब शफक एक पोस्ट के जरिए साफ कर चुकी हैं कि वह बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं बनेंगीं।

कौन हैं शफक नाज?

शफक नाज की बात करें तो वह चर्चित टीवी एक्ट्रेस हैं और 'महाभारत' में कुंती का रोल निभाकर घर-घर में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। यूं तो शफक लंबे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं, लेकिन अपने भाई-बहन शीजान खान और फलक नाज से अपने विवाद के चलते वह जरूर लाइमलाइट में रही हैं। शफक से पहले उनकी बहन फलक नाज बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। फलक ने बिग बॉस ओटीटी 2 में पार्टिसिपेट किया था और इस दौरान अविनाश सचदेव से उनकी नजदीकियां काफी चर्चा में रही थीं।

बिग बॉस 19 में नहीं नजर आएंगी शफक नाज

शफक लंबे समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं, इस बीच उनके बिग बॉस 19 में एंट्री की काफी चर्चा थी, लेकिन अब वह खुद साफ कर चुकी हैं कि वह बिग बॉस में नजर नहीं आएंगी। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया और साफतौर पर शो में शामिल ना होने की बात कही है। इसी के साथ उन्होंने उन रूमर्स पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि वह कुछ फैमिली रीजन्स या फिर अपनी हेल्थ के चलते इस शो में शामिल नहीं हो पा रहीं।

महाभारत में कुंती बनकर मिली पहचान

यूं तो शफक नाज ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल पहले ही कर दी थी। उन्होंने 2010 में 'सपना बाबुल का... बिदाई' से अपना करियर शुरू किया था और इसके बाद क्राइम पेट्रोल, संस्कार लक्ष्मी जैसे कुछ शोज में छोटे-मोटे रोल में नजर आईं। मगर उन्हें लाइमलाइट मिली 2013 में आए 'महाभारत' में कुंती का रोल निभाकर। पौराणिक धारावाहिक में अपने किरदार और अभिनय के लिए उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। शो खत्म होने के बाद वह 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', 'चिड़िया घर' और 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे शोज में भी दिखाई दीं।

भाई-बहन से रिश्ते में तनाव

शफक नाज की निजी जिंदगी की बात करें तो अपनी बहन फलक नाज और भाई शीजान खान से अपने विवाद के चलते वह काफी चर्चा में रहीं। शफक की ही तरह उनके भाई-बहन शीजान और फलक भी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। शीजान, पर अपनी गर्लफ्रेंड और को-स्टार तुनिशा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था और इसके चलते वह जेल भी गए थे। तब शफक ने फलक के साथ मिलकर अपने भाई को जेल से निकलवाने के लिए दिन-रात लड़ाई लड़ी। लेकिन, अब तीनों भाई-बहन के रिश्ते में दरार आ चुकी है। शफक का सिर्फ अपने भाई-बहन से ही नहीं मां से भी रिश्ता खराब हो चुका है। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में फलक ने बताया था कि वह अपनी बहन शफक के व्यवहार से काफी दुखी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि शफक ने परिवार से बात नहीं करने का फैसला लिया है। वहीं शफक का कहना था कि वह खुद को 'इग्नोर्ड' फील करती हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement