1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Naagin 6: 20 साल आगे बढ़ेगी शो की कहानी, Tejasswi Prakash के किरदार में बड़ा बदलाव

Naagin 6: 20 साल आगे बढ़ेगी शो की कहानी, Tejasswi Prakash के किरदार में बड़ा बदलाव

 Published : Aug 23, 2022 10:17 am IST,  Updated : Aug 23, 2022 10:17 am IST

Naagin 6 Tejasswi Prakash New Look: टीवी शो 'नागिन 6' में लीप आने वाली है। जिसमें कहानी एक बार में 20 साल आगे चली जाएगी।

Naagin 6 Tejasswi Prakash New Look- India TV Hindi
Naagin 6 Tejasswi Prakash New Look Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • नई कहानी में अपनी ही बेटी बनेंगी तेजस्वी
  • तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो

Tejasswi Prakash New Look in Naagin: टीवी की दुनिया के फेमस टीवी शो 'नागिन 6' (Naagin 6) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि शो मेकर एकता कपूर ने इस सीरियल की कहानी में बड़ा बदलाव लाने का फैसला कर लिया है। कहानी को फिर से मजेदार बनाने के लिए इसमें लीप लाने की तैयारी हो चुकी है। जिसके बाद शो की कहानी सीधे 20 साल आगे चली जाएगी। इसलिए अब शो की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का किरदार भी पूरी तरह बदलने वाला है। 

नई कहानी में अपनी ही बेटी बनेंगी तेजस्वी 

शो जब से लॉन्च हुआ है तब से ही यह TRP लिस्ट में टॉप 10 में शामिल है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने अब टॉप 3 पर आने के लिए कमर कस ली है। इसलएि शो की कहानी को 20 साल आगे बढ़ाया जा रहा है यानि शो में आने जा रहा है लंबा लीप वो भी 20 सालों का। बता दें कि नई कहानी में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का किरदार प्रथा अब खत्म हो जाएगा। जबकि वह अब नए अवतार में अपनी ही बेटी बनकर लोगों के सामने आएंगी। 

तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो

इस जानकारी को खुद तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने इसे खबर को देने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने किरदार की एक झलक भी दिखाई है। इस वीडियो में तेजस्वी ने बताया कि 20 साल के बाद वो खुद की बेटी के रोल में दिखेंगी। तो वहीं उनके लुक को भी बदल दिया गया है। 

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का दिखा स्टाइलिश अंदाज, अर्चना पूरन सिंह संग शेयर की बिहाइंड द सीन की तस्वीरें

आपको बता दें कि तेजस्वी अब प्रथा की बेटी नागिन प्रार्थना के किरदार में नजर आने वाली हैं। तेजस्वी के अलावा शो के मुख्य किरदारों में अभिनेता सिम्बा नागपाल, सुधा चंद्रन और महक चहल भी शामिल हैं।  

Shilpa Shetty Fitness Video: पैर टूटा, हौसले नहीं! अब भी जारी है एक्ट्रेस का योगाभ्यास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन