1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Shweta Tiwari Birthday: पलक तिवारी मां श्वेता तिवारी को ऐसे करती हैं परेशान, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Shweta Tiwari Birthday: पलक तिवारी मां श्वेता तिवारी को ऐसे करती हैं परेशान, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

 Published : Oct 04, 2022 11:41 am IST,  Updated : Oct 04, 2022 11:41 am IST

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की खूबसूरती और फिटनेस को देखकर उनकी असली उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। श्वेता आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं इस खास मौके पर श्वेता की बेटी पलक ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

पलक तिवारी ने मां...- India TV Hindi
पलक तिवारी ने मां श्वेता तिवारी को किया बर्थडे विश Image Source : INSTAGRAM/SHWETA.TIWARI

Highlights

  • श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को हुआ था
  • श्वेता टीवी की दुनिया का मशहूर नाम हैं
  • श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी एंटरटेनमेंट जगत में डेब्यू कर चुकी हैं

Happy Birthday Shweta Tiwari: टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की'  से घर-घर पहचान बनाने वालीं श्वेता तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 4 अक्टबूर 1980 को हुआ था। श्वेता ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले एक शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहचान एकता के शो से मिली। श्वेता की बेटी पलक तिवारी ने अपनी मां को खास अंदाज में विश किया है। पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ 2 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं Bigboss कंटेस्टेंट Abdu Rozik, ये मुश्किल दिन याद कर हुए भावुक

shweta tiwari birthday
Image Source : INSTAGRAM/PALAKTIWARIIश्वेता तिवारी बर्थडे

पलक तिवारी तस्वीर में अपनी मां को बाहों में भरे दिखाई दे रही हैं जिस पर उन्होंने लिखा, 'मेरी पूरी जिंदगी... हैप्पी बर्थडे मम्मा.' वहीं दूसरी तस्वीर में पलक मां को परेशान करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ पलक ने लिखा की उम्मीद है आप इस साल मेरी 'lickies' से परेशान नहीं होंगी। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अपनी पहली शादी से अलग होने के बाद अकेले ही बेटी पलक को पाला है। पलक तिवारी, श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है। 

Ponniyin Selvan 1 box office collection day 4: चौथे दिन भी ऐश्वर्या की फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई, जानिए कमाए कितने करोड़

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)  टीवी की दुनिया में नाम कमाने के साथ कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा श्वेता पंजाबी और नेपाली फिल्मों में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। श्वेता कई ब्रांड्स के विज्ञापनों का हिस्सा हैं। श्वेता को देखकर उनकी उम्र के बारे में बता पाना मुश्किल है। टीवी सीरियल के साथ-साथ श्वेता रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 में नजर आईं थीं और इस शो की विनर भी बनीं। शो में श्वेता और डॉली बिंद्रा के बीच की नोंक-झोंक चर्चा में रही थी। इस शो में श्वेता को दिक्कतें तो बहुत हुईं लेकिन वो आखिर तक टिकी रहीं। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर श्वेता तिवारी को 3.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

Munawar Faruqui ने रातों-रात छोड़ा सोशल मीडिया, इमोशनल होते हुए फैंस से कहा- 'अपना ख्याल रखना'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन